Fatty Liver रिवर्स होगा नींबू पानी से? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

Fatty Liver रिवर्स होगा नींबू पानी से? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

Fatty Liver: आजकल सोशल मीडिया और घरेलू नुस्खे में या दावत तेजी से फैलता जा रहा है कि अगर रोज सुबह नींबू पानी पिया जाए तो फैटी लीवर की समस्या पूरी तरह से खत्म हो सकती है। लेकिन क्या यह दावा पूरी तरह से सही साबित है? लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर अंशुल गुप्ता की राय इस विषय के बारे में एक संतुलित और तथ्य योग्य तस्वीर बताती हैं तो चलिए हम जानते हैं।

फैटी लीवर क्या है? और क्यों बढ़ रही है यह समस्या

फैटी लिवर यानी लीवर में जरूर से ज्यादा फैट का जमा हो जाना। यह समस्या खास तौर पर गलत खान-पान, मोटापा, शारीरिक गतिविधि की कमी और ज्यादा शुगर का सेवन करने से होती है। शुरुआती समय में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं लेकिन समय पर अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो यह एक गंभीर रूप ले सकती है।

ये भी पढ़े : 40 के बाद क्यों बदलने लगती है, महिलाओं की body shape….डाइटीशियन ने बताया

नींबू पानी को लेकर लोगों में क्या धारणा है।

कई लोग मानते हैं कि नींबू पानी लीवर को डिटॉक्स करता है और बॉडी में जमा फैट को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। जिस कारण इसे फैटी लीवर का आसान और घरेलू उपाय बताया जाता है हालांकि यह धारणा पूरी तरह से वैज्ञानिक तथ्य पर आधारित नहीं है।

डॉ. अंशुल गुप्ता की राय: कितना सच, कितना भ्रम

हालांकि लिवर विशेषज्ञ डॉक्टर अंशुल गुप्ता के अनुसार नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। नींबू पानी पाचन को सुधारने और हाइड्रेशन को बनाए रखने में शरीर में मदद करता है लेकिन केवल नींबू पानी पीने से ही फैटी लीवर ठीक हो जाएगा ये दावा सही नहीं होता है। लिवर से जुड़ी सभी बीमारी का इलाज किसी एक ड्रिंक पर निर्भर नहीं होता है।

Fatty Liver सुधारने के लिए क्या है सही तरीका

डॉक्टर के अनुसार अगर आप अपने फैटी लीवर को कंट्रोल या रिवर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा। संतुलित मात्रा में डाइट करके, रोजाना व्यायाम, वजन नियंत्रण और मीठा और तला हुआ भोजन से दूरी बनाकर आप फैटी लीवर से राहत पा सकते हैं। नींबू पानी को सहायक आदत के तौर पर अपनाया जा सकता है लेकिन यह मुख्य इलाज नहीं होता है।

ये भी पढ़े : Period hygine की एक लापरवाही? क्या यही बन सकती है, Cervical Cancer

घरेलू नुस्खे नहीं, संतुलित जीवनशैली है समाधान

नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे फैटी लीवर का चमत्कारी इलाज कहना बहुत ही गलत बात है। डॉक्टर के अनुसार लीवर को स्वस्थ रखने के लिए वैज्ञानिक और संतुलित तरीके को अपनाना ज्यादा जरूरी है किसी भी घरेलू उपाय पर पूरी तरह निर्भर होने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बहुत बड़ी समझदारी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *