Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में डबल मर्डर: मानसिक रूप से परेशान पिता ने मूसल से हमला कर पत्नी और बेटी को सुलाया मौत की नींद, गिरफ्तार

Father puts wife and daughter to eternal sleep in Rewa.Father puts wife and daughter to eternal sleep in Rewa.

Father puts wife and daughter to eternal sleep in Rewa.

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी में बीती रात करीब एक बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी रविशंकर मिश्रा ने घर में रखे मूसल से हमला कर अपनी पत्नी सुनैना मिश्रा और बेटी खुशी मिश्रा की जान ले ली। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पहले अपने भाई को फोन पर घटना की जानकारी दी, और जब भाई मौके पर नहीं पहुंच सका, तो उसने खुद डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ समय से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था और मानसिक तनाव में था। घटना की सूचना मिलते ही रीवा एसपी डॉ. गुरकरन सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हत्या के पीछे की असल और पुख्ता वजह का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है, और पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। इस दर्दनाक दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर कोई स्तब्ध है।

Exit mobile version