Farooq Abdullah Firing Video: जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला को बुधवार रात एक शादी समारोह में जान से (Farooq Abdullah Assassination Attempt) मारने की कोशिश की गई. उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है जिसमे हमलवार Z+ सुरक्षा के बावजूद उनके बेहद करीब पहुंच गया और अब्दुल्ला के सिर के पीछे बन्दूक तानकर फायर कर दिया मगर इतने में ही सुरक्षाकर्मी ने आरोपी का हाथ हटा दिया और गोली उन्हें नहीं लगी।
फारूक अब्दुल्ला पर हमला किसने किया
हमलावर को जम्मू कश्मीर (Jammu Police) ने पकड़ लिया, जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई भी की, इस दौरान आरोपी की पूछताछ का वीडियो सामने आया जिसमे वह काफी घमंड में दिखाई दिया।
हमलावर का नाम कमल सिंह जामवाल (Kamal Singh Jamwal) है जिसकी उम्र 63 साल है वह जम्मू की पुरानी मंडी का रहने वाला है. वह भी शादी समारोह में आमंत्रित था, उसने दावा किया कि शादी उसके कजिन भाई के बेटे की थी।
आरोपी को पकड़ लिया गया है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हमलावर कमल ने पुलिस को बताया- ‘मैं पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यही मेरा मकसद था।’
हमलावर के पास लाइसेंसी बन्दूक
आरोपी ने बताया कि उसने अपने लाइसेंसी बंदूक से हमला किया है, जो उसके पास कई सालों से है. उसने दावा किया है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता सुरजीत सिंह जिनके बेटे की शादी में यह घटना हुई वह उसका कजिन भाई लगता है। हमलावर बिजनेसमैन है और उसकी पुराने शहर में कुछ दुकानें हैं।

