Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना में आवारा मवेशियों से परेशान किसानों ने जाम किया हाईवे, कलेक्टर आवास ले जाने की चेतावनी

SatnaSatna

Satna

Farmers troubled by stray cattle blocked the highway in Satna: सतना में आवारा मवेशियों की समस्या से त्रस्त किसानों ने रविवार दोपहर सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर सैकड़ों गोवंश के साथ पहुंचकर यातायात जाम कर दिया।

आधा दर्जन से अधिक किसान इन गोवंशों को गिरवर गोशाला ले जा रहे थे, लेकिन गोशाला प्रबंधन द्वारा पशुओं को लेने से इनकार करने पर उन्होंने कलेक्टर आवास की ओर रुख करने की चेतावनी दी। किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन आवारा पशुओं पर कोई नियंत्रण नहीं कर रहा, जिससे उनकी खरीफ फसलों जैसे धान, मूंग, उड़द, तिल और सोयाबीन को भारी नुकसान हो रहा है। मझगवां भट्ठा, खाम्हा खूझा और रामपुर चौरासी क्षेत्र के किसान इस समस्या से विशेष रूप से प्रभावित हैं।

Exit mobile version