Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में किसानों का फूटा आक्रोश, 6 महीने बाद भी नहीं हुआ धान का भुगतान

Farmers' anger erupted in RewaFarmers' anger erupted in Rewa

Farmers' anger erupted in Rewa

Farmers’ anger erupted in Rewa: रीवा शहर की करहिया मंडी में आज किसानों ने चक्काजाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। किसानों का आरोप है कि धान का सीजन खत्म होने के बाद दूसरा सीजन शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक कई किसानों की धान खरीदी का भुगतान नहीं किया गया है।

उनका कहना है कि शिकायतों के बाद उन्हें सिर्फ जांच का आश्वासन दिया जा रहा है। जिससे किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आक्रोशित किसानों ने आज सुबह से ही करहिया मंडी के मुख्य द्वार पर बैठकर आंदोलन प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अगुवाई में किसान एवं किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम किया गया। किसानों का कहना है कि यदि भुगतान नहीं होता है तो आत्महत्या करने पर मजबूर हो जायेंगे।

Exit mobile version