Site iconSite icon SHABD SANCHI

हिन्दु लड़कियों से रेप और ब्लैकमेल का आरोपी फरहान पुलिस की गोली से घायल

भोपाल। एमपी की राजधानी में हिन्दु लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर उनके साथ रेप और ब्लैकमेल का आरोपी फरहान पुलिस की गोली से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरहान को पुलिस टीम अपराध से जुड़े स्थानों की पहचान कराने के लिए लेकर जा रही थी। पुलिस से छीना झपटी में गोली चल गई और गोली फरहान के पांव में लगी है। जिससे वह घायल हो गया। घायल को ईलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुई घटना

आशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक रिमांड पर लिए गए फरहान ने पूछताछ में बताया था कि वे अक्सर बिलकिंशगंज जाते थें। जिस पर पुलिस शुक्रवार की रात फरहान को लेकर वहा जा रही थी। रास्ते वह पेशाब कराने के लिए कहा, उसे गाड़ी से उतरा गया, उसके साथ इंस्पेक्टर भी नीचे उतरा था। इसी बीच वह इंस्पेक्टर की सरकारी गन वह छीनने लगा। छीना झपटी के दौरान गन चल गई और गोली फरहान के पांव में लग गई।

हर आरोपित की भूमिका थी तय

हिन्दू लड़कियों को फंसाने वाले इस गिरोह में शामिल हर सख्स की भूमिका तय थी। आरोपी साहिल डांस स्टूडियों चलाता था। वह इसकी आड़ में देह व्यापार का अड्रडा संचालित कर रहा थां यहा आने वाली हिंदू लड़कियों को वे प्रेम जाल में या फिर रूपए पैसे का लालच देकर फंसाते और फिर वीडियों बनाकर उसे ब्लैकमेल करते थें। उन्हे देह व्यापार करने के लिए मजबूर करते थें। साहिल और फरहान के झांसे में आई कई लड़कियों ने पुलिस को दिए अपने बयान में उनकी करतूतों को बया किया है।

चलेगा बुल्डोजर

ऐसी जानकारी आ रही है कि पुलिस उन स्थानों को चिहिंत कर रही है। जहा अरोपी लड़कियों को ले जाकर उनके साथ गलत काम कर रहे थें। टीआईटी कॉलेज के पास संचालित रेस्टोरेंट समेत सभी स्थानों की पूरी जांच पुलिस कर रही है। जांच सही पाई गई तो उन्हे गिराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Exit mobile version