भोपाल। ट्विशा सुसाइड मामला उस समय गहरा गया है जब उसके परिजन रविवार को सीएम हाउस के सामने हंगामा करना शुरू कर दिए। जानकारी के तहत दोपहर करीब 12.30 बजे ट्विशा शर्मा के परिजन मुख्यमंत्री निवास पहुचे और प्रदर्शन करते हुए मुख्य द्वार पर खड़े होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाई, हालांकि, स्टाफ ने उन्हें समस्या लिखकर देने और उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन मिलने की मांग पर अड़े रहे, श्यामला हिल्स थाना स्टाफ सहित टीआई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लगातार समझाइश का प्रयास करते रहे हैं।
रिटायर्ड जज की बहू थी ट्विशा शर्मा
जानकारी के तहत रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की ट्विशा शर्मा बहू थी। उनके पुत्र समर्थ सिंह से ट्विशा ने 12 दिसंबर 2025 में शादी किया था। वे मुगालिया एक्सटेंशन में रहते है। रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू और समर्थ सिंह की पत्नी ट्विशा ने 12 मई की रात छत पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। उन्होने पति व सास पर बेटी को मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना देने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
परिजनों की है यह मांग
परिजन की मांग है कि ट्विशा के शव का दिल्ली एम्स में पोस्टमार्ट्म कराया जाए। यहां एम्स में उसके ससुराल वालों के लोग पोस्टेड हैं। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है लेकिन शरीर पर मल्टीपल इंजरी (कई चोटें) मिली हैं। ससुराल पक्ष द्वारा शव मांगने पर मायके वालों ने उन्हें शव देने से इनकार कर दिया।

