Site icon SHABD SANCHI

नोएडा में नूडल्स-मैगी खाकर सोया परिवार, सुबह सभी 5 लोगो के मिले शव

नोएडा। उत्तर-प्रदेश के नोएडा में पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों के शव उनके घर के अंदर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव से सामने आई है। घटना को लेकर पुलिस प्रथम दृष्टाया में इसे फुंड-पॉइजनिंग मान रही है वही मृतक महिला के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिससे पूरे परिवार के मौत की वजह सामने आ सकें।

सुबह दरवाजा खुला तो सभी के मिले शव

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव नगला पदम निवासी महेश उनकी पत्नी ललिश तीन नाबालिग बच्चे शुक्रवार रात करीब 10 बजे मैगी खाकर सोए थे। मगर जब वे सुबह नहीं उठे तो लोगों को शंका हुई। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो पांचों बिस्तर पर मृत मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस और अधिकारी मामले की गइराई से जांच में जुट गए है।

हत्या का आरोप

यह मामला तब संदेहास्पद हो गया, जब मृतक महिला ललिता के मायके पक्ष ने हत्या के आरोप लगा दिए। उनका आरोप है कि बेटी की सास जमीन और घर अपनी बेटी के नाम कर दी थी। उनकी दामद, बेटी के पास कुछ भी नही बचा था। 10 बीघा जमीन और रिहायशी मकान को बेटियों के नाम करने से उपजे विवाद के चलते आज पूरा परिवार की सामाप्त हो गया और उनकी हत्या की गई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही 5 लोगों की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

मृतकों की पहचान:

Exit mobile version