Site iconSite icon SHABD SANCHI

Satna MP: लाखों रूपये की नकली फफूंद नाशक दवा और पैकिंग मशीन जब्त

Satna MP NewsSatna MP News

Satna MP News

Satna MP News: कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार जिले में उच्च गुणवत्ता व मानक स्तर के उत्पाद कृषकों को उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। गुरूवार को टीम ने गहरा नाला नईबस्ती में रामपाल प्रजापति के मकान का औचक निरीक्षण किया।

बायर क्रॉप साइन्स लिमिटेड की शिकायत पर किये गये निरीक्षण में नकली पैकटों में नेटिवो नामक फफूंद नाशक के पैकेट एवं पैकिंग मशीन पाई गई। जब्त किये गये पैकेट 100 एवं 250 ग्राम के थे, जिनकी कीमत लाखों रूपये में है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मनोज कश्यप ने बताया कि मकान मालिक रामपाल प्रजापति द्वारा किसी भी प्रकार के किरायानामा या माल भण्डारण संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये।

जिससे प्रतीत होता है कि जिले में नामी कम्पनियों के उत्पादों की नकली पैकिंग की जाकर कृषकों के बीच में खपाई जा रही है। कार्यवाही में एसडीएम राहुल सिलाडिया, विकासखण्ड सोहावल के कीटनाशक निरीक्षक राजललन बागरी, सहायक संचालक कृषि आरएस बागरी उपस्थित रहे।

Exit mobile version