नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों ने किया उग्र रूप धारण, पत्थर बाजी कर वाहनों में तोड़फोड़

नोएडा। नोएडा का फेज-2 इलाका इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। सड़क पर उतरे नाराज कर्मचारियों ने वाहनों में ताड़फोड करके कई वाहनों में आग लगा दिए। इतना ही नही कर्मचारियों का आक्रोष इस कदर रहा है कि आंदोलन को रोकने पहुची पुलिस के वाहनों को भी पलटा दिए।

सैलरी बढ़ाने की कर रहे है मांग

दरअसल नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारी आंदोलन-प्रदर्शन कर रहे थें सुनवाई न होने से कर्मचारी उग्र हो गए और उनका आंदोलन सोमवार सुबह हिंसक हो गया। स्थित बिगड़ने पर जिले के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है।

पुलिस ने छोड़े आशु गैस के गोले

हिंसक आदोलन के चलते पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की तो आंदोलन कारी पत्थर बाजी शुरू कर दिए। जिससे पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया के मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव कंपनियों के 1000 कर्मचारी सैलरी बढ़ाने को लेकर पिछले 3 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। करीब 500 कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर जुटे थे। हिंसा मदरसन कंपनी के बाहर हुई। यहां कर्मचारी सड़क पर बैठकर कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इससे लंबा जाम लग गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। कर्मचारियों को समझाने की कोशिशें की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *