Site iconSite icon SHABD SANCHI

जबलपुर की अदालत के बाहर धमाका, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। सोमवार की शाम जबलपुर की जिला अदालत के बाहर तेज धमाका होने से वहां मौजूद लोगो में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह तेज धमाका कोर्ट नंबर-2 के पास हुआ है। जिस समय यह आवाज सुनी गई उस सयम वहां पर अधिवक्ताओं समेत अन्य लोग मौजूद रहे और आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे, हांलाकि इस घटना में कोई भी घायल नही हुआ है।

पुलिस को मिले बंम के अवशेष

कोर्ट के बाहर तेज धमाका होने की जानकारी लगते ही ओमती थाना की पुलिस मौके पर पहुची है। इस दौरान पुलिस को मौके से बंम के अवशेष के साथ ही माचिस मिला है। यह घटना शाम तकरीबन 5 से सवा 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जिस समय यह ब्लास्ट हुआ है उस समय कोर्ट का काम-काज चल रहा था। पुलिस घटी घटना को लेकर जांच कर रही है।

पाइप बंम का उपयोग?

जिस तरह से धमाका हुआ और मौके से ब्लास्ट के अवशेष पुलिस को मिले है, उससे पुलिस का मानना है कि धमाका पाइप बम से हो सकता है, बहरहाल पुलिस जांच कार्रवाई मे जुट गई है। घटना से जिला अधिवक्ता संघ और वकीलों में आक्रोष व्याप्त हो गया है। वकीलों ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा को चुस्त बनाने एवं इस घटना के लिए लापरवाही करने वाले सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए है।

Exit mobile version