Site iconSite icon SHABD SANCHI

30 हजार की घूंस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया कार्यपालन यंत्री, रीवा ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई

अनूपपुर। एमपी के अनूपपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रीवा की टीम ने रिश्वत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनूपपुर के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। कार्यपालन यंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण की धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत आरोपी अधिकारी पूर्व में 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत ले चुका था। रिश्वत के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

बिल भगुतान के एवज में ले रहा था घूस

जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता की फर्म के द्वारा कार्य पूर्णतः उपरांत उसके अंतिम देयक राशि लगभग 14 लाख रुपए के भुगतान एवं सिक्यूरिटी डिपॉजिट राशि लगभग 7 लाख रुपए तथा जमा लगभग 4 लाख रुपए को रिलीज किए जाने के एवज में प्रभारी कार्यपालन यंत्री पीएचई एके साह अनूपपुर द्वारा आवेदक रामाश्रय यादव निवासी बाणसागर कॉलोनी जिला रीवा से रिश्वत की मांग की गई थी।

कार्रवाई के मुख्य चरण

घूंस मामले में ईओडब्लू की टीम पहले वॉयस रिकॉर्डर या अन्य माध्यमों से उसकी सत्यता की जांच की गई थी। रिश्वत के रूप में दिए जाने वाले नोटों पर विशेष पाउडर लगाया गया, जैसे ही आरोपी उन नोटों को छूता है और टीम उसे पकड़ती है, उसके हाथ केमिकल युक्त पानी में धुलवाए जाते हैं, जिससे पानी का रंग गुलाबी हो जाता है। जिस पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Exit mobile version