Site icon SHABD SANCHI

Equitas SFB शेयर 20% टूटा, CEO के इस्तीफे से क्यों मचा हड़कंप?

Equitas SFB shares plunge up to 20%; why did the CEO step down?

Equitas SFB shares plunge up to 20%; why did the CEO step down?

शेयर बाजार में 29 अक्टूबर को Equitas SFB के निवेश करने वाले लोगों को एक बड़ा झटका लगा दरअसल बैंक के सीईओ पी अन वासुदेवन के इस्तीफा की खबर सामने आने के बाद शेयर में भारी बिग वाली देखने को मिली और बिजनेस के दौरान ये 20% तक टूट गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि जब बैंक ने इसी दिन सितंबर तिमाही में शानदार मुनाफे की जानकारी दी थी तो ऐसे में सवाल होता है कि जब बैंक का मुनाफा बढ़ रहा है तो निवेशक अपने शेयर क्यों बेच रहे हैं?

CEO पीएन वासुदेवन ने अचानक अपना इस्तीफा क्यों दिया?

P.N वासुदेवन ने 29 अक्टूबर 2026 को Equitas SFB की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है। इसकी वजह उनकी बेटी का एक दूसरी फाइनेंशियल कंपनी से जुड़ाव बताया जा रहा है। दरअसल उनकी बेटी वर्षिनी वासुदेवन पतंगी हाउसिंग फाइनेंस की सा प्रवर्तक है यह एक गैर बैंक के फाइनेंशियल कंपनी यानी एनबीएफसी होती है। पिछले कुछ समय से निवेश करने वाले लोग इस रिश्ते को लेकर हितों में टकराव के आशंका बता रहे थे।

वासुदेवन ने अपने इस्तीफा में बताया कि उन्होंने इस संबंध की जानकारी बैंक के बोर्ड और आरबीआई को दे दी थी उनके अनुसार दोनों कंपनियों के बीच कोई चालू लेनदेन तो नहीं था करीब ढाई साल पहले बैंक ने इस कंपनी में एक अल्पकालिक जमा राशि रखी थी जो निर्धारित समय पर वापस भी कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि निवेश करने वाले लोगों के बीच इस मामले को लेकर बनी धारना बैंक के शेयर पर दबाव दे रही थी इसी चिंता को दूर करने के लिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें: Noel tata retirement: 6 कंपनियों के बोर्ड से बाहर होंगे, जानें पूरी वजह

शेयर में 20% तक गिरावट क्यों आई?

स्थिति की खबर सुनने के बाद निवेश करने वाले लोगों में घबराहट बढ़ गया। 29 अक्टूबर को शेयर में nse पर 52.11 रुपए का निचला सर्किट छुआ था। हालांकि बीएसई पर ये 56.99 रुपए पर बंद हो गया जो कि पिछले बिजनेस दिन के मुकाबले 12.4 परसेंट तक कम था। 30 अक्टूबर को भी शेयर में गिरावट जारी रही और बिजनेस के दौरान इसने 52 सप्ताह का नया निकला लेवल छू दिया।

दरअसल पीएन वासुदेवन बैंक के साथ साल 2007 से ही जुड़े हुए हैं। उन्होंने ही इक्विटास को माइक्रोफाइनेंस संस्था से स्मॉल फाइनेंस बैंक बनाने तक का सफर तय कराया था। ऐसे में उनके जाने से बैंक के भविष्य के नेतृत्व और बिजनेस की दिशा को लेकर निवेश करने वाले लोगों के मन में सवाल होना तो स्वाभाविक है।

अच्छा मुनाफा आने के बाद भी Equitas SFB शेयर क्यों टूटा?

सबसे दिलचस्प बात बैंक की तिमाही रिजल्ट की है सितंबर 2026 में समाप्त दूसरी तिमाही में बैंक ने 218.04 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था पिछले साल ऐसी तिमाही में यहां आंकड़ा 24 पॉइंट 14 करोड रुपए था। जिसका मतलब है कि बैंक के मुनाफे में काफी हद तक सुधार हुआ है इस दौरान कुल जमा राशि करीब 52483 करोड रुपए और अग्रिम लोन करीब 46751 करोड रुपए रहा है। बैंक का कुल बिजनेस 1 लाख करोड रुपए के पार हो गया है इससे साफ पता चलता है कि शेयर में आए गिरावट की मुख्य वजह फिलहाल बैंक के मुनाफे में कमजोरी नहीं है बल्कि सीईओ के इस्तीफे से जुड़ी निवेशकों की चिंता है।

ये भी पढ़ें: ESDS की तेजी से डिजीटल इंडिया फंड की NAV लगभग 5.19% उछली…

अब शेयर का क्या होगा?

Equitas SFB बैंक के बोर्ड में पी एन वासुदेवन से नए सीईओ की नियुक्ति होने तक पद पर बने रहने की अपील की है। नई उम्मीदवार की तलाश के लिए अभी समिति बनाई गई है नियुक्ति के लिए आरबीआई की मंजूरी भी जरूरी होने वाली है। अब निवेश करने वाले लोगों की नजर नए सीईओ पर टिकी हुई है अगर बैंक को मजबूत नेतृत्व मिल जाता है और बिजनेस की मौजूदा रफ्तार इसी प्रकार रहती है तो निवेश करने वाले लोगों का भरोसा फिर से लौट सकता है।

हालांकि जल्दबाजी में खरीदारी या बिग वाली करने के बजे बैंक से जुड़े नहीं घोषणाओं और शेर के परफॉर्मेंस को देखना समझदारीहोगी। ध्यान रहे ये खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है इसको निवेश की सलाह ना समझे।

Exit mobile version