Site iconSite icon SHABD SANCHI

EPFO UAN Activation नियम बदले, PF Subscribers इस ऐप का use..

EPFO UAN activation rules have changed; PF subscribers can now complete the process via the UMANG App.EPFO UAN activation rules have changed; PF subscribers can now complete the process via the UMANG App.

EPFO UAN activation rules have changed; PF subscribers can now complete the process via the UMANG App.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने EPFO UAN से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बदलाव कर लिया है। अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर को एक्टिवेट करने और नया अकाउंट नंबर जनरेट करने की सुविधा ईपीएफओ के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होने वाली है। यह बदलाव हाल ही में लागू किया गया है और अब मेंबर को या प्रक्रिया उमंग एप के माध्यम से आधार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पूरी करनी होगी। इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों पीएफ सब्सक्राइबर्स पर देखने को मिलेगा।

EPFO UAN Activation की प्रक्रिया में अब क्या बदला?

ईपीएफओ ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को अपग्रेड करने के बाद EPFO UAN एक्शन ओं डायरेक्ट uan अलॉटमेंट की सुविधा को पोर्टल से हटा दिया है। अब कर्मचारी केवल उमंग एप के जरिए अपना अकाउंट नंबर एक्टिवेट करेंगे या फिर नया यूनिफाइड अकाउंट नंबर प्राप्त करेंगे। इसके लिए आधार से जुड़ी फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग जरूरी है। कंपनी के ऑफिशियल बयान के अनुसार इस बदलाव का उद्देश्य डिजिटल सेवाओं को अधिक सुरक्षित और तेज बनाना है।

ये भी पढ़े: EPFO Portal Upgrade के दौरान EPF क्लेम पर क्या असर होगा?

क्यों लिया गया है यह फैसला?

EPFO UAN लगातार अपनी डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने पर काम कर रहा है। फेस ऑथेंटिकेशन लागू होने से फर्जी पहचान के जरिए यूनिफाइड अकाउंट नंबर बनाने या एक्टिवेट करने की संभावनाएं कम हो जाएगी, साथ ही प्रक्रिया आधार वेरिफिकेशन हो जाने से और भी ज्यादा सुरक्षित और भरोसे बंद हो जाएगा। ईपीएफओ का मानना है कि नई व्यवस्था भविष्य में ऑनलाइन सेवाओं को और भी आसान बनाने में मददकरेगी।

PF Subscribers पर इसका क्या होगा असर?

इस बदलाव के लिए जिन कर्मचारियों ने अभी तक अपना यूनिफाइड अकाउंट नंबर एक्टिवेट नहीं किया है या फिर जिन्होंने अपना यूनिफाइड अकाउंट नंबर जनरेट नहीं किया है उन्हें उमंग एप का उपयोग करना होगा। वहीं से उनका यूनिफाइड अकाउंट नंबर सक्रिय होगा उनके लिए मौजूदा सेवाओं में कोई बदलाव नहीं होगा।
अगर कोई व्यक्ति अपना यूनिफाइड अकाउंट नंबर भूल गया है तो वह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आवश्यक जानकारी के द्वारा यूनिफाइड अकाउंट नंबर रिट्रीवाल का उपयोग कर सकता है।

किन सेवाओं में कोई बदलाव नहीं हुआ?

ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है की डेथ क्लेम फिलिंग जैसी सुविधाएं अभी भी यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर उपलब्धहै। नामांकित व्यक्ति पहले की तरह ऑनलाइन दावा दाखिल कर सकते हैं लेकिन उसके लिए उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।

ये भी पढ़े: EPF Scheme 2026: ₹1,800 PF के नियम से कर्मचारियों पर क्या होगा असर?

अब आगे क्या उम्मीद की जा सकती है?

ईपीएफओ आने वाले समय में अपनी अन्य ऑनलाइन सेवाओं के आधार पर वेरिफिकेशन को प्राथमिकता दे सकता है। फिलहाल यूनिफाइड अकाउंट नंबर एक्टिवेशन और यूनिफाइड अकाउंट नंबर जनरेशन की नई प्रक्रिया को लेकर सदस्यों को उमंग आपका इस्तेमाल करना होगा यह बदलाव डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया गया है।

Exit mobile version