कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों के लिए डिजिटल सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाए जा रहा है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 से 2026 के लिए epf जमा करने पर 8.25% की ब्याज दर वार्षिक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ईपीएफओ जुलाई में प्रक्रिया से यूपीआई और एटीएम के माध्यम से पीएफ निकासी की सुविधा शुरू करने की तैयारी में भी है। इस पहल का उद्देश्य क्लेम प्रक्रिया को तेज सरल और अधिक डिजिटल तरीके से सुगम बनाना है।
EPFO की डिजिटल निकासी व्यवस्था
ईपीएफओ लंबे समय से अपनी सेवाओं को पूरी तरह से डिजिटल बनाने पर काम कर रहा है। दी गई व्यवस्था लागू होने के बाद योग्य सदस्य यूपीआई प्लेटफॉर्म्स के जरिए सीधे अपने पीएफ अकाउंट से अपनी राशि निकाल सकते हैं। इसके अलावा एटीएम आधारित निकासी की सुविधा भी विकसित हो रही है जिससे आपातकाल की जरूरत के समय फंड तक पहुंच पहले की तुलना में और भी आसान होगा। हालांकि यह सुविधा सभी खाता धारकों के लिए एक साथ उपलब्ध नहीं होने वाली है इसे तकनीकी तैयारी और आवश्यक अनुमोदन के बाद ही प्रक्रिया से लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़े: EPFO 3.0 से डिजिटल PF निकासी में क्या बदलने वाला है? जाने नए नियम
8.25% ब्याज दर बरकरार है
केंद्र सरकार ने ईपीएफओ की सिफारिश को मंजूरी देते हुए फाइनेंशियल ईयर 2025 से 26 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.25% का ब्याज दर वार्षिक बनाए रखने का फैसला लिया है। इससे करोड़ों कर्मचारियों की रिटायरमेंट बचत पर पहले की तरह आकर्षक रिटर्न मिलेगा। ऑफिशियल प्रक्रिया पूरी तरह से होने के बाद ये ब्याज सदस्यों के खातों में जमा किया जाएगा।
कर्मचारियों और नियोक्ताओं पर होगा असर
यूपीआई आधारित निकासी व्यवस्था लागू होने से पीएफ क्लेम के निपटान में लगने वाला समय कम हो जाएगा जिससे कर्मचारियों को बैंकिंग प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट की प्रोसेस से राहत मिलेगी। डिजिटल भुगतान व्यवस्था EPFO की सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की उम्मीद है हालांकि निकासी के लिए योग्यता सीमा और अन्य नियम पहले की तरह ही लागू रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़े: NSE IPO: ₹30,000 करोड़ के पब्लिक इश्यू के साथ बना भारत का सबसे बड़ा IPO..
अब क्या है आगे का आउटलुक
कंपनी के द्वारा दिए जाने वाले आधिकारिक व्यायाम और सरकारी लेवल पर दी जाने वाली जानकारी के अनुसार यूपीआई और एटीएम आधारित निकासी सुविधा का रोल आउट प्रक्रिया से किया जाएगा। तकनीकी परीक्षण और बैंकिंग नेटवर्क के साथ एकीकरण को पूरा करने के बाद ही इसे बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा। या पहला भारत की डिजिटल वित्तीय प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

