Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में 100% वोटर लिस्ट डिजिटाइजेशन करने वाले पहले BLO को मनोरंजन पैकेज

Entertainment package to the first BLO who did 100% voter list digitization in RewaEntertainment package to the first BLO who did 100% voter list digitization in Rewa

Entertainment package to the first BLO who did 100% voter list digitization in Rewa

Entertainment package to the first BLO who did 100% voter list digitization in Rewa: रीवा जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठी पहल की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले 100% डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले प्रथम BLO को जिला प्रशासन की ओर से परिवार सहित विभिन्न सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

जिसके तहत पूरे परिवार के लिए फ्री मूवी टिकट, परिवार सहित फ्री डिनर, बच्चों के लिए Aloha Funbrella Gamezone की फ्री एंट्री, मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी जू की परिवार सहित फ्री टिकट, रीवा में लगने वाले थीम कार्निवल मेले की परिवार सहित फ्री एंट्री दी जाएगी। रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक-88 में डिजिटाइजेशन कार्य को बीएलओ चंद्रमौली सिंह ने सबसे पहले शत प्रतिशत पूरा किया। जिसके जिले कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया प्रोत्साहित किया है।

Exit mobile version