Emily In Paris Season 5: नेटफ्लिक्स की बेहद ही लोकप्रिय वेब सीरीज Emily In Paris अपने सीजन 5 के साथ वापस आने वाली है। जी हां, यह वेब सीरीज 18 दिसंबर 2025 को 10 एपिसोड के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस बार यह कहानी केवल पेरिस तक सीमित नहीं रहने वाले बल्कि रोम और वेनिस के रोमांटिक गलियों में इसकी कहानी बनी गई है। मतलब इस ग्लैमरस ड्रामा की वापसी रोमांटिक शहरों के साथ फिर से हो रही है।
जी हां, मेकर्स ने इस सीजन को पिछले सीजन की तुलना में कई ज्यादा बड़ा और एक्साइटिंग रखने की कोशिश की है। इससे पहले Emily Cooper (lily collins) को हमने पेरिस की चमक धमक के बीच स्ट्रगल करते हुए देखा है । अब वह रोम में अपनी अदाएं दिखाने वाली है। जी हां, एमिली अब अपने काम की वजह से रोम का ऑफिस संभाल रही हैं। और, यह केवल एक जगह का बदलाव नहीं होगा क्योंकि बल्कि एमिली के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत भी होगी।
Emily In Paris Season 5 में Emily करेंगी रोम में काम और रोमांस
बात करें सीजन 5 की, तो सीजन 5 में काफी नए ट्विस्ट और टर्न दिखाए जाएंगे। रोम की पृष्ठभूमि में एमिली का प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन दिखाया जाएगा। जहां वे अपने नए प्रेमी के साथ नया ऑफिस तो संभाल रही हैं, लेकिन पुराना प्रेमी ग्रेबियल उनके पास लौट आता है। मेकर्स ने तो इस सीजन 5 में mindy (ashley park) को भी नया प्यार मिलने वाला है। जी हां, रोम में मिंडी भी रोमांस करती हुई नजर आएंगी।
सीजन 5 में एमिली के अलावा कई पुराने चेहरे वापस दिखाई देने वाले हैं। हालांकि सीजन 5 में नए कलाकार भी शामिल हुए हैं और इन सभी पात्रों के इर्द-गिर्द यह कहानी पहले से ज्यादा रोमांटिक और रोमांचक मोड लेगी। एमिली इन पेरिस की कहानी हमेशा से फैशन से जुड़ी रही है। और, सीजन 5 में भी फैशन, ग्लैमर पहले से ज्यादा बेहतर दिखाई देने वाला है। जी हां, सीजन 5 में रोम और वेनिस के फैशन पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। सूत्रों की माने तो सीजन 5 में Emily की स्टाइल और ड्रेस इटालियन सिनेमा से प्रेरित होने वाला है।
Mindy को भी मिलेगा इटली में प्यार
सीज़न 5 में Emily ही स्ट्रांग किरदार नहीं होने वाली बल्कि सीजन 5 में Mindy को भी एक ठोस कहानी दी गई है। जी हां, सीजन 5 में mindy केवल एक बेस्ट फ्रेंड या कॉमिक रिलीफ की तरह अभिनय नही करेगा। बल्कि वे सिंगिंग करियर को लेकर सीजन 5 में एक बहुत बड़ा रिस्क लेते हुए दिखाई देंगी। इसके साथ ही सीजन 5 में उनके रोमांटिक जीवन में नई एंट्री भी होने वाली है। सीजन 5 में दिखाया जाएगा की Mindy कैसे इटालियन म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ती है और इस दौरान वह कैसे मेच्योर और क्लियर सोच अपनाती हैं।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi

