Emergency Flight landing : रविवार सुबह दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक हड़कंप मच गया। बता दें कि विमान के अंदर बम होने की लिखित धमकी मिली। जिसके बाद 4विमान में अफरा तफरी मंच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को तत्काल लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया , जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
फ्लाइट में बम होने के सूचना के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर अलर्ट
आपको बता दें कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सुबह लगभग 08:46 बजे विमान में बम होने की आशंका की सूचना मिली। जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और दमकल व एंबुलेंस को रनवे पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया गया। विमान ने सुबह 09:17 बजे सुरक्षित लैंडिंग की, जिसके बाद उसे तुरंत मुख्य रनवे से दूर आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया।
टॉयलेट में मिले टिश्यू पेपर से फैली दहशत। Emergency Flight landing
जांच एजेंसियों ने जांच की तो पता चला कि इस पूरी दहशत की जड़ टॉयलेट में मिला एक टिश्यू पेपर था। इस पर हाथ से लिखा था— प्लेन में बम। क्रू सदस्यों ने जैसे ही यह नोट देखा, उन्होंने प्रोटोकॉल के तहत पायलट को सूचित किया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने उड़ान को बीच में ही रोककर आपातकालीन लैंडिंग का कड़ा फैसला लिया।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ली गई यात्रियों की तलाशी | Emergency Flight landing
विमान में कुल 237 लोग सवार थे, जिनमें 222 वयस्क, 8 शिशु और 7 क्रू मेंबर शामिल थे। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मौके पर बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस मौजूद है। विमान के हर हिस्से और यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां मानक संचालन प्रक्रिया के तहत जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह शरारत थी या कोई गंभीर साजिश।

