Site icon SHABD SANCHI

Elon Musk बोले- WhatsApp भरोसे के लायक नहीं, ये चैट्स पढता है

Elon Musk WhatsApp Controversy: दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk और Telegram CEO Pavel Durov ने Mark Zuckerberg की कंपनी WhatsApp कर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ने इसके प्राइवेसी (WhatsApp Privacy) पर सवाल खड़े किए हैं. मस्क ने कहा कि व्हाट्सऐप कर भरोसा नहीं किया जा सकता वहीं Durov ने कहा कि व्हाट्सऐप का एन्क्रिप्शन इतिहास का सबसे बड़ा फ्रॉड है.

दरअसल अमेरिका में व्हाट्सऐप के खिलाफ एक मुकदमा दायर हुआ जिसे ब्रायन वाई. शीराजी और निदा सैमसन नाम के दो यूजर्स ने कैलिफोर्निया के फेडरल कोर्ट में दायर किया गया था। इसमें मेटा प्लेटफॉर्म्स और एक्सेंचर को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने ज्यूरी ट्रायल की मांग की है और कंपनी से हर्जाने की अपील की है।

एन्क्रिप्शन के बावजूद मैसेज पढ़ रहा वॉट्सएप

याचिका में दावा किया गया कि भले ही Whatsapp यह दावा करे कि उसके मैसेज एन्क्रिप्शन फीचर के चलते सुरक्षित हैं और निजी चैट्स कोई भी पढ़ नहीं सकता है मगर वो मैसेज को बीच में इंटरसेप्ट करता है. WhatsApp इन मैसेजेस को एक्सचेंजर की तरह थर्ड पार्टी के साथ शेयर करता है.

मस्क ने कहा X चैट सबसे सेफ

इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए X चैट का इस्तेमाल करने की अपील की और दावा किया कि वहां ‘असली प्राइवेसी’ मिलती है। वहीं, पावेल डुरोव ने कहा कि वॉट्सएप अरबों यूजर्स को गुमराह कर रहा है। टेलीग्राम ने कभी ऐसा नहीं किया और न ही कभी करेगा।

Meta क्या बोला

इन आरोपों पर META का भी जवाब आया. कंपनी की तरफ से कहा गया कि मुकदमे में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे और बेतुके हैं। वॉट्सएप पिछले एक दशक से सिग्नल प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर रहा है। आपके मैसेज भेजने वाले और पाने वाले के अलावा कोई और नहीं पढ़ सकता।

Exit mobile version