एलोन मस्क 1 ट्रिलियन के मालिक बनने से सिर्फ इतना दूर

Elon Musk Net Worth Today: दुनिया के सबसे अमीर इंसान (World’s Richest Man) एलोन मस्क की संपत्ति (Elon Musk Wealth) अब इतनी बढ़ गई है कि उनको कोई टक्कर देने वाला नहीं बचा. मस्क की नेट वर्थ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के टॉप 40 सबसे अमीर लोगों के पास भी इतना पैसा नहीं है जितना मस्क के पास है. जितनी गौतम अडानी की कुल संपत्ति है (Gautam Adani Vs Elon Musk Net Worth) है उतना मस्क ने एक दिन में कमा लिए हैं.

एलोन मस्क की संपत्ति 2026

Elon Musk Net Worth: एलोन मस्क की कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर यानी 77 लाख करोड़ रुपए हो गई है. एक ही दिन में उनकी संपत्ति में 84 बिलियन डॉलर यानी 7 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है. बता दें कि गौतम अडानी की कुल सम्पति ही 8 लाख करोड़ है.

फ़ोर्ब्स की रिपोर्ट बताती है कि इतिहास में एलोन मस्क से ज्यादा अमीर कोई शख्स इस दुनिया में नहीं है. मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के मर्जर की वजह से हुई है। सिर्फ 4 महीने में मस्क की नेटवर्थ 70% बढ़ गई है।

मस्क की नेटवर्थ इतनी है कि उसके सामने पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की GDP कुछ नहीं है।

1 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी के मालिक हैं मस्क

मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स ने उनकी एआई कंपनी xAI को खरीद लिया है। पहले ये दोनों अलग-अलग थीं। अब ये एक ही बड़ी कंपनी बन गई हैं, जिसकी कुल कीमत $1.25 ट्रिलियन (करीब 104 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है। इस विलय से मस्क की वैल्यू $84 बिलियन बढ़ गई।

मर्जर से पहले मस्क के पास स्पेसएक्स की 42% हिस्सेदारी थी, जिसकी वैल्यू $336 बिलियन थी। वहीं xAI में उनकी 49% हिस्सेदारी की कीमत $122 बिलियन थी। मर्जर के बाद बनी नई कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी अब 43% हो गई है, जिसकी अकेले की वैल्यू $542 बिलियन है।

1 ट्रिलियन डॉलर कमाने वाले पहले इंसान बन सकते हैं

एलोन मस्क जिस गति से अमीर से भी अमीर बनते जा रहे हैं उसके हिसाब से अगले कुछ ही महीनों में मस्क 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ वाले इंसान बन सकते हैं.

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर व्यक्ति

Top 10 Richest People List

रैंकनामकंपनी/स्रोतसंपत्ति (लाख करोड़ ₹)
1इलॉन मस्क (Elon Musk)टेस्ला/X/SpaceX 77.01
2लैरी पेज (Larry Page)गूगल25.43
3सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin)गूगल23.46
4जेफ बेजोस (Jeff Bezos)अमेज़न22.91
5मार्क ज़करबर्ग (Mark Zuckerberg)मेटा (फेसबुक)22.07
6लैरी एलिसन (Larry Ellison)ओरेकल18.37
7बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault)LVMH14.64
8जेन्सन हुआंग (Jensen Huang)एनवीडिया14.38
9वॉरेन बफे (Warren Buffett)बर्कशायर हैथवे12.99
10रॉब वाल्टन (Rob Walton)वॉलमार्ट12.95
  • मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) – रिलायंस → 9.16 लाख करोड़ ₹ (रैंक 19)
  • गौतम अडानी (Gautam Adani) – अडानी ग्रुप → 5.76 लाख करोड़ ₹ (रैंक 28)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *