Elon Musk Mission Moon Alien Interaction: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) ने चांद पर AI सेटेलाइट फैक्ट्री (AI Satellite Factory Of Moon) लगाने की बात कही है. मस्क ने कहा कि वे चांद में फैक्ट्री लगाकर सूर्य की ऊर्जा को कैप्चर करेंगे। उनका लक्ष्य है चांद पर इंसानी शहर बसाना और फिर वहां से मंगल ग्रह और पूरे सौरमंडल की यात्रा करना।
सूर्य की ऊर्जा का इस्तेमाल
एलन मस्क ने बताया कि हम पृथ्वी की सिर्फ 1% ऊर्जा का इस्तेमाल करते हैं. और अगर हम सूर्य की ऊर्जा का केवल 10 लाखवां हिस्सा भी हासिल कर लें तो आज की सभ्यता द्वारा उपयोग की जा रही ऊर्जा से यह करीब 10 लाख गुना ज्यादा होगी। सूरज हमारे सौर मंडल के कुल द्रव्यमान का 99.8% है। अगर हमें सूरज की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना है, तो हमें पृथ्वी की सीमा से बाहर निकलना ही होगा।
एलन मस्क इसी मिशन को पूरा करने के लिए चांद पर अर्थ ऑर्बिटल डेटा सेंटर को स्थापित करेंगे और SpaceX इस मिशन के लिए हर साल 100 से 200 गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर्स अंतरिक्ष में लॉन्च करेगा। उन्होंने कहा कि इसे 1 TB बनाने के लिए हमें चाँद पर जाना होगा और चांद पर ऐसी फैक्ट्री बनानी होगी जो AI सेटेलाइट बनाएगी।
चाँद से ये AI सेटेलाइट डीप स्पेस में छोड़ी जाएंगी और तब हम सूर्य की ऊर्जा के कुछ प्रतिशत हिस्से तक पहुंच सकेंगे जो एआई सैटेलाइट्स भेजेंगे, वे धीरे-धीरे सूरज के चारों ओर ऐसा ही एक जाल या घेरा बनाएंगे। इससे हमारे पास इतनी बिजली होगी कि हम पूरे सौर मंडल में कहीं भी इंसानी बस्तियां बसा सकेंगे और बड़े से बड़े स्पेसशिप चला सकेंगे।
एलियंस से मुलाकात संभव
मस्क का कहना है कि चाँद पर शहर बसने के बाद हम मंगल और सौर्यमंडल के अन्य ग्रहों की यात्रा कर सकेंगे जो बहुत रोमांचक होगा। तब हम सितारों के बीच जा सकेंगे और अलग अलग स्टार सिस्टम की यात्रा करेंगे और इस दौरान शायद हमारी मुलाकात एलियंस से हो जाए. लेकिन यह तभी मुमकिन है जब हम पृथ्वी से बाहर निकलें और ब्रह्माण्ड को खोजना शुरू करें

