Site iconSite icon SHABD SANCHI

छुहिया घाटी में हाथियों की दस्तक, रीवा-सीधी मार्ग पर यातायात रोका, कई गांवों की फसलें तबाह

Elephants knocking in Chuhiya ValleyElephants knocking in Chuhiya Valley

Elephants knocking in Chuhiya Valley

Elephants knocking in Chuhiya Valley : रीवा और सीधी जिलों की सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में सोमवार तड़के हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण वन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह रोक दिया। इस वजह से दोनों जिलों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर सुबह तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वन विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे हाथियों का झुंड छुहिया घाटी के पास पहुंच गया था। हाथियों की सुरक्षा और स्थानीय लोगों को संभावित खतरे से बचाने के लिए विभाग ने तुरंत मार्ग बंद कर दिया। डिप्टी रेंजर राजनेश सिंह ने बताया कि हाथी अब बघवार क्षेत्र तक पहुंच चुके हैं और मझिगवां होते हुए मैहर व सतना जिले की सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अधिकारियों का अनुमान है कि हाथी इस क्षेत्र से सुरक्षित निकल जाएंगे।

पिछले करीब 20 दिनों से यह हाथियों का झुंड सीधी जिले की सीमा के आसपास सक्रिय है। इस दौरान हाथियों ने कई गांवों के खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने सात-आठ प्रभावित गांवों का सर्वेक्षण किया है और किसानों को मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही न करें और किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब न जाएं।

Exit mobile version