Site icon SHABD SANCHI

Singrauli News : बिजली कर्मचारियों पर हमला और वाहन में तोड़फोड़, कर्मचारियों ने काम बंद करने की दी चेतावनी

Electricity workers attacked and vehicles vandalized in Singrauli

Electricity workers attacked and vehicles vandalized in Singrauli

Electricity workers attacked and vehicles vandalized in Singrauli: सिंगरौली जिले के बैढ़न क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उनके वाहन में जमकर तोड़फोड़ भी कर दी। इस घटना के बाद बिजली कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है और उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे काम बंद कर देंगे।

शुक्रवार देर शाम की यह घटना कचनी इलाके में हुई। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली फाल्ट की शिकायतें बढ़ रही थीं। एक शिकायत मिलने पर बिजली विभाग की टीम सुधार कार्य के लिए पहुंची थी। जैसे ही कर्मचारी काम शुरू करते, कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने बिजली कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला किया और उनके वाहन की भी तोड़फोड़ कर दी।

स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले और सीधे कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।कर्मचारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी उनके साथ ऐसे विवाद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे पूरे क्षेत्र में काम बंद करने को मजबूर होंगे।

बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version