Site iconSite icon SHABD SANCHI

चुनाव आयोग की बड़ी तैयारी, इन 16 राज्यों में होगा एसआईआर

चुनाव आयोग। गुरुवार को स्पेशल इंटेसिव रिवीजन यानि की एसआईआर के तीसरे फेज की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दिया है। आयोग के निर्णय के अनुसार कर्मचारी घर-घर जाकर मतदाताओं का वेरीफिकेशन करेगे। जिससे मतदाता सूची सही तरीके से तैयार हो सकें। मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग सभी राज्यों की मतदाता सूची का एसआईआर करवा रहा है। अब तीसरे चरण में चुनाव आयोग हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

4 लाख लगेगे कर्मचारी

16 राज्यों में मतदाताओं का वेरीफिकेशन करने के लिए आयोग ने कर्मचारियों की बड़ी टीम तैयार किया है। आयोग के अनुसार, एसआईआर के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।

ये राज्य है अभी शेष

एसआईआर के तीसरे फेज के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन तीनों राज्यों में मौसम और जनगणना के दूसरे चरण को देखते हुए एसआईआर के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी। आयोग ने बताया कि एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसमें कवर हो जाएगा। आयोग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदाता सूची के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसमें बर्फ से ढके क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा।

Exit mobile version