Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में बेटे के कर्ज न चुकाने पर बुजुर्ग पिता का अपहरण

kidnapkidnap

kidnap

Elderly father kidnapped in Rewa for not repaying son’s loan: रीवा में 71 वर्षीय बुजुर्ग रामभोला मिश्रा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे जयस्तंभ घोघर के बड़े पुल के पास हुई। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। रामभोला मिश्रा सुबह टहल रहे थे, तभी एक कार उनके पास रुकी। कार में सवार चार युवकों ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और इटौरा बायपास की ओर ले गए।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि वह बुजुर्ग के मकान में किराएदार था। बुजुर्ग के बेटे ने उससे कर्ज लिया था, जो नहीं चुकाया। बेटे को डराने के लिए अपहरण की साजिश रची गई। कोतवाली थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि भीड़भाड़ वाली जगह हुई इस वारदात की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। एसपी विवेक सिंह ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और घेराबंदी के जरिए पुलिस ने प्रवीण मिश्रा को चोरहटा से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बुजुर्ग को करीब एक घंटे तक कार में घुमाया और फिर ढेकहा तिराहे के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version