Eat Curd For Vitamin B12 : विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन यह खुद से नहीं बनता। इसलिए हमें इसे खाने से या सप्लीमेंट से हासिल करना पड़ता है। विटामिन B12 की कमी से थकान, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, याददाश्त कमजोर होना, त्वचा और बालों में समस्या हो सकती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ मांसाहारी खाने से ही B12 मिलता है, लेकिन यह सच नहीं है। शाकाहारी लोग भी सही आहार लेकर इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। अगर दही में मिलाएं ये 3 चीजें और 200 की रफ्तार से बढ़ेगा Vitamin B12, रिजल्ट देख आप भी चौंक जाएंगे।
क्या हैं B12 की कमी के लक्षण?
लगातार थकान और कमजोरी
चिड़चिड़ापन और मनोवैज्ञानिक समस्या
ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
त्वचा का पीला पड़ना और बाल झड़ना
हाथ-पैरों में झुनझुनी
अगर इन लक्षणों को समय पर नहीं समझा गया, तो यह गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में भी बदल सकता है।
शाकाहारियों के लिए B12 के अच्छे स्रोत क्या हैं?
दही और अलसी के बीज
दही और कद्दू के बीज
दही और जीरा
दही को इन तीन चीजों के साथ मिलाकर खाने से बढ़ता है B12
शरीर में विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए दही में अलसी के बीज, कद्दू के बीज या जीरा मिलाकर खाने से फायदा करता है। इनका सेवन रोज़ाना करें। इससे धीरे-धीरे B12 की कमी पूरी होती है। डॉक्टरों का कहना है कि शाकाहारियों के लिए दही, छाछ, बीज और अंकुरित अनाज का सेवन बहुत फायदेमंद है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि भारत में 70% शाकाहारी लोगों में B12 की कमी पाई जाती है। लेकिन सही खानपान से इसे दूर किया जा सकता है।
क्या खाएं और क्या न खाएं?
दही, पनीर, छाछ, अलसी, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, सप्लीमेंट (डॉक्टर की सलाह से) खाएं। ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, बहुत ज्यादा चीनी न खाएं। संतुलित आहार और सही खानपान से आप अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं।
यह भी पढ़े : Vastu Tips For Money : घर में पुरुषों की ये आदतें पूरे परिवार को बना देती हैं भिखारी

