Brain Health: स्वास्थ्य दिमाग के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर के अनुसार बादाम पोषण से भरपूर ड्राई फ्रूट होता है जो ब्रेन की हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करता है। अगर इसे कुछ खास खाद पदार्थों के साथ मिलकर खाया जाए तो आपके शरीर को एक्स्ट्रा पोषक तत्व भी मिल सकते हैं। जिससे आपको याददाश्त और मानसिक सक्रियता बेहतर रखने में मदद मिलेगी।
बादाम और ब्लूबेरी का मिश्रण
डॉक्टर बताते हैं कि ब्लूबेरी में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद मिलते हैं जब इसे बादाम के साथ खाया जाता है तो इसके मिश्रण से हमारे दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद मिलती है। डॉक्टर के अनुसार ये मिश्रण लंबे समय तक खाने से हमारे दिमाग के स्वास्थ्य को बने रहने में उपयोगी माना जाता है।
ये भी पढ़े : Negative Thoughts से महिलाओं को इन बीमारियों का खतरा
बादाम और डार्क चॉकलेट खाए
डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉस दिमाग में ब्लड के सरकुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं बादाम के साथ इसका संतुलित सेवन करने से हमारे शरीर को हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। डॉक्टर का कहना है कि यह कांबिनेशन मानसिक ऊर्जा और फॉक्स को बनाए रखने में मदद करता है।
बादाम और दही का मिश्रण खाएं
दही को प्रोबायोटिक का अच्छा स्रोत बताया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र को संतुलित रखने में मदद करता है। डॉक्टर बताते हैं कि आंत और दिमाग के बीच गहरा संबंध होता है जिसे gut ब्रेन कनेक्शन कहा जाता है। बादाम के साथ दही को खाने से शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और प्रोबायोटिक मिलते हैं जो Brain Health के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
बादाम और केला खाए
केले में विटामिन बी6 और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि यह तत्व न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो दिमाग को कम करने के लिए नियंत्रित करता है। बादाम और केला साथ में खाने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ-साथ जरूरी पोषण भी मिल जाते हैं।
बादाम के साथ ओट्स या सेब
ओट्स और सेब दोनों में ही फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। सुबह के नाश्ते में बादाम के साथ-साथ ओत्सिया सब को शामिल करने से आपको संतुलित आहार मिल जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि या मिश्रण आपके शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में और मानसिक सक्रियता को सपोर्ट करने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़े : HPV Vaccine अभियान शुरू, सर्वाइकल कैंसर को रोकने का लक्ष्य
संतुलित आहार होता है सबसे जरूरी
डॉक्टर ये सलाह देते हैं कि Brain Health के लिए केवल किसी एक खाद्य पदार्थ पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार लेना जरूरी होता है। नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और पौष्टिक भोजन मिलकर ही Brain Health को लंबे समय तक बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

