इस तरीके से रिवर्स हो सकता है Fatty Liver, जाने डॉक्टर के द्वारा उपाय

These 3 easy lifestyle changes can reverse fatty liver, doctor's advice

Fatty Liver problem solution: आजकल खराब खान-पान खाने और कम शारीरिक गतिविधि करने के कारण फैटी लीवर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। डॉक्टर के अनुसार यह स्थिति शुरुआती चरण में सही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके सुधारी जा सकती है। डॉक्टर ने कुछ आसान आदतों को अपनाने की सलाह दिए जो लीवर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।

क्या होता है Fatty Liver और क्यों बढ़ रही है ये समस्या

डॉक्टर के अनुसार जब लीवर मैं जरूर से ज्यादा फैट जमा होने लगता है तो उसे फैटी लिवर कहा जाता है। पहले यह समस्या अधिकतर शराब पीने वाले लोगों से ही जुड़ी बताई जाती थी लेकिन अब बिना शराब पीने वाले लोगों में भी ये देखने को मिल रही है। डॉक्टर बताते हैं कि ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, मीठा और तला हुआ खाना साथ ही शरीर की गतिविधि की कमी इसके प्रमुख कारण है। भारत में भी शहरी जीवन शैली के कारण ये समस्या लगातार बढ़ती देखी जा रही है।

ये भी पढ़े : बढ़ता Obesity शरीर को कैसे पहुंचाता है नुकसान? जाने डॉक्टर के द्वारा..

कार्बोहाइड्रेट कम करना हो सकता है आपके लिए फायदेमंद

डॉक्टर के मुताबिक लीवर में फैट जमा होने से बचने के लिए भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को संतुलित तरीके से रखना जरूरी होता है। रोजाना रूखाने में आपको रोटी और चावल की मात्रा थोड़ी काम करके सब्जियां सलाद और प्रोटीन वाली चीज अधिक खानी चाहिए ताकि शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी हो पाए। इससे लीवर पर पड़ने वाला ज्यादा दबाव कम हो जाता है।

तेल और तले हुए भोजन की मात्रा घटाना है जरूरी

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खाने में तेल का सीमित मात्रा में उपयोग करना चाहिए डॉक्टर के अनुसार बहुत अधिक तला भूना भोजन नियमित रूप से खाने से हमारे शरीर में ज्यादा कैलोरी जमा हो जाती है, जो धीरे-धीरे लीवर में फैट के रूप में जमा हो सकती है। इसी कारण कहीं डॉक्टर रोज तेल की मात्रा को सीमित रखना और घर पर बने हल्के खाने को ही खाने की सलाह देते हैं।

इंसुलिन लेवल पर ध्यान देना भी होता है महत्वपूर्ण

डॉक्टर बताते हैं कि शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ने पर भी फैटी लीवर की समस्या देखी जाती है इसलिए संतुलित मात्रा में भोजन और रोजाना एक्सरसाइज करके फैटी लीवर की समस्या से निजात पाया जा सकता है। कुछ मामले में डॉक्टर फास्टिंग इन्सुलिन टेस्ट करने की भी सलाह देते हैं जिससे शरीर की मेटाबॉलिक स्थिति को समझने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़े: Deficiency of Vitamin B12 : महिलाओं में Vitamin B12 की कमी से होती हैं ये गंभीर बीमारियां 

समय रहते बदलाव से सुधर सकती है आपकी स्थिति

डॉक्टर के मुताबिक शुरुआती चरण में फैटी लिवर अक्सर गंभीर लक्षण नहीं दिखा पता है इसलिए कई लोगों को इसका पता देर से ही चलता है। हालांकि सही खान-पान नियमित रूप से व्यायाम और वजन को नियंत्रित रखने जैसी आदतों को अपनाकर लीवर के स्वास्थ्य में सुधार होना संभव है। डॉक्टर के अनुसार अगर समय रहते हमारे लाइफस्टाइल में बदलाव किया जाए तो इस समस्या को बढ़ाने से काफी हद तक रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *