Site icon SHABD SANCHI

एमपी-छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, अंबिकापुर-सिंगरौली की हिली धरती, 3.5 रही तीव्रता

एमपी-छत्तीसगढ़। मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र सिंगरौली एवं उससे लगे हुए छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है, हांलाकि भूकंप की तीव्रता कंम रही है। जिससे किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी अभी तक सामने नही आई है। प्रशासन स्तर से इस भू-गर्भीय गतिविधियों के चलते एहतियातन नजर रखी जा रही है।

अंबिकापुर में अल सुबह महसूस किए गए झटके

भूकंप का पहला झटका छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में रहा है। जानकारों के अनुसार यहां तड़के सुबह 4 बजकर 36 मिनट और 27 सेकंड पर झटके महसूस किए गए है। इसका केंद्र शहर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में जमीन के भीतर स्थित था।

दोपहर में हिली सिंगरौली की धरती

मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र स्थित सिंगरौली जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत शनिवार, 17 अक्टूबर को दोपहर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 2 बजकर 12 मिनट 35 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 3.5 रही और केंद्र की गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप से संबंधित ये जानकारियां शुरुआती आंकड़ों पर आधारित हैं।

Exit mobile version