Site iconSite icon SHABD SANCHI

Leh Earthquake : लेह में भूकंप के झटके घर से बाहर निकले लोग, जाने क्या रही तीव्रता?

Leh Earthquake : भारत में एक और भूकंप आया है। यह भूकंप गुरुवार सुबह 3:54 बजे लेह, लद्दाख में आया। लेह में लोगों ने गुरुवार सुबह-सुबह झटके महसूस किए और डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। लेह में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई।

भूकंप से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई ज़मीन के नीचे 150 किलोमीटर थी। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

कल राजस्थान में भूकंप आया था। Leh Earthquake

पिछले कुछ दिनों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। NCS के मुताबिक, बुधवार को राजस्थान के खैरताल तिजारा में 3.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। भूकंप की गहराई ज़मीन से सिर्फ़ तीन किलोमीटर नीचे थी।

जानें भूकंप क्यों आते हैं? Leh Earthquake

पृथ्वी की सतह कई बड़े टुकड़ों (टेक्टोनिक प्लेट्स) में बंटी हुई है। जब ये प्लेट्स टकराती हैं, खिसकती हैं या अलग होती हैं, तो स्ट्रेस बनता है। जब यह स्ट्रेस बहुत ज़्यादा हो जाता है, तो प्लेट्स अचानक खिसक जाती हैं। इस झटके से भूकंप आता है।

Exit mobile version