Site icon SHABD SANCHI

भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान में भूकंप के झटके, हवा में लहराई इमारतें

ढ़ाका। शुक्रवार की सुबह भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप का सार्वधिक असर बांग्लादेश से सामने आ रहा है। भारत के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भूकंप के झटके सुबह 10.10 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 दर्ज की गई। झटके करीब 17 सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई।

भूकंप का केंद्र बिन्दु बांग्लादेश रहा

भूकंप का केंद्र बिन्दु बांग्लादेश बताया गया है, जहां काफी ज्यादा नुकसान की खबर है, इसका प्रभाव बंगाल के कई हिस्सों तक पड़ा है। कोलकाता, नदिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना सहित कई जिलों में लोगों को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। झटका आने के बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कई इलाकों में कार्यालय और बाजारों में अफरा-तफरी मच गई।

पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप

शुक्रवार की अल सुबह पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार वहां 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 135 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया। हालांकि वहां से किसी गंभीर नुकसान की सूचना नहीं मिली।

प्रशासन ने किया अलर्ट

एक ही दिन में तीन देशों में भूकंप के झटके महसूस होने से क्षेत्र में भूगर्भीय गतिविधि को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Exit mobile version