Site icon SHABD SANCHI

Rewa News: अमहिया में बुलडोजर के खौफ से युवक ने पिया जहर, बिना मुआवजे के घर गिराने के डर से आत्मघाती कदम

Due to fear of house demolition young man took suicidal step

Due to fear of house demolition young man took suicidal step

Due to fear of house demolition young man took suicidal step : रीवा शहर के अमहिया क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की योजना अब एक गंभीर मानवीय संकट में तब्दील होती दिख रही है। प्रशासन द्वारा प्रस्तावित अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई और लगातार की जा रही मुनादी से डरे एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा जारी नोटिस और इलाके में बार-बार कराई जा रही मुनादी से मानसिक दबाव में आकर गौरव गुप्ता नामक युवक ने अज्ञात केमिकल पी लिया। युवक को तत्काल गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और चिकित्सक उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
युवक के बड़े पिता सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका मकान पट्टे की जमीन पर वैध रूप से बना है। इसके बावजूद, नगर निगम बिना किसी मुआवजे या वैकल्पिक व्यवस्था के उनके आशियाने पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। परिजनों का कहना है कि सुबह जब निगम की गाड़ी मुनादी कर रही थी, उसी समय गौरव भारी तनाव में आ गया और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

क्षेत्र में तनाव, प्रशासन के खिलाफ आक्रोश
इस घटना की खबर फैलते ही पूरे अमहिया क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। स्थानीय निवासी प्रशासन की कार्रवाई की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, जिससे इलाके में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है और अस्पताल में युवक की पल-पल की अपडेट ली जा रही है। इस घटना ने विकास और विस्थापन के बीच खड़े नागरिकों की सुरक्षा और मुआवजे के अधिकार पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

Exit mobile version