Site icon SHABD SANCHI

Dry Cough से राहत का आयुर्वेदिक उपाय, डॉ. सलीम जैदी ने बताया….

Dry Cough से राहत का आयुर्वेदिक उपाय, डॉ. सलीम जैदी ने बताया....

Dry Cough से राहत का आयुर्वेदिक उपाय, डॉ. सलीम जैदी ने बताया....

मौसम बदलते ही Dry Cough और गले में जमा बलगम की समस्या आम हो जाती है। कई लोग कफ सिरप लेने के बाद भी आराम नहीं महसूस करते हैं। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सलीम जैदी ने एक सरल घरेलू नुस्खा साझा किया है, जो पारंपरिक मसालों से ही तैयार होता है और खांसी में राहत देने में सहायक भी माना जाता है।

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ ने बताया घरेलू तरीका

डॉक्टर के अनुसार सूखी खांसी और जिद्दी बलगम की समस्या में कुछ रसोई में उपयोग होने वाले मसाले काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। उन्होंने एक ऐसा मिश्रण बनाने का तरीका हम सभी को बताया है जो गले की खराश को शांत करने और बलगम को ढीली करके खांसी की तीव्रता कम करने में मदद करता है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी बताया गया है जिन्हें लंबे समय से खांसी की दिक्कतें हैं।

ये भी पढ़े : डॉक्टर ने बताया कैसे बेहतर होता है Blood Flow… पिए ये 5 ड्रिंक

किन चीजों से तैयार होता है यह मिश्रण

खांसी के इस उपाय के घरेलू नुस्खे को अपनाने के लिए काली मिर्च का पाउडर, काला नमक, अजवाइन, छोटी इलायची, कसा हुआ अदरक, गुड़ और पानी आदि चीजों की जरूरत होती है इन सभी चीजों को एक साथ पानी में उबालकर पकाया जाता है जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसे ठंडा करके किसी जार में सुरक्षित रखा जा सकता है। आयुर्वेदिक तरीके से इन सभी मसाले का उपयोग लंबे समय तक सर्दी खांसी में किया जाता है काली मिर्च और अदरक गले की सूजन को कम करने में मदद करते हैं जबकि अजवाइन बलगम ढीला करने में मदद करती है।

सेवन का तरीका और जरूरी सावधानियां

डॉक्टर के अनुसार इस मिश्रण को स्वभाव और रात में आधा-आधा चम्मच लेने की सलाह दी जाती है इसके बाद गुनगुना पानी पीना फायदेमंद माना गया है 10 साल से छोटे बच्चों को इसकी बहुत कम मात्रा देने की बात भी डॉक्टर ने बताई है। अगर आपको खांसी है तो साथ में खट्टे और ठंडा खाद्य पदार्थ से परहेज करना चाहिए साथ ही शरीर को गर्म रखने की भी सलाह दी जाती है। लगातार 3 से 7 दिनों तक इसका सेवन करने से आपको खांसी से राहत मिलने की संभावना मिलती है।

क्यों असरदार माने जाते हैं ये मसाले

अगर आयुर्वेद की दृष्टिकोण से बताया जाए तोअदरक, काली मिर्च और इलायची जैसे मसले कैफ को संतुलित करने में मदद करते हैं। यह गले में जमा म्यूकस को पतला करने और श्वसन तंत्र को आराम देने में भी मदद करते हैं। यही कारण है की दादी नानी के बताए नुस्को में भी इनका उपयोग आम तौर पर होता रहा है।

ये भी पढ़े : Gallbladder हटने के बाद क्यों बदल जाता है पाचन तंत्र? जाने लक्षण

डॉक्टर की सलाह कब जरूरी

हालांकि डॉक्टर के द्वारा बताए जाने वाला यह उपाय एक प्राकृतिक रूप से घरेलू उपाय है लेकिन अगर खासी आपको लंबे समय तक बनी रहती है और बुखार भी होता है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ये दवा का विकल्प नहीं है बल्कि सहायक रूप से अपनाया जाने वाला उपाय है। Dry Cough और बलगम की समस्या में यह आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा राहत दे सकता है।

Exit mobile version