Site iconSite icon SHABD SANCHI

मैहर में ड्राइवर की संदिग्ध मौत, बस में मिला शव

MaiharMaihar

Maihar

Driver’s suspicious death in Maihar dead body found in bus: मैहर के हाउसिंग बोर्ड बस स्टैंड में शुक्रवार को एक बस ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित सिंह चौहान उर्फ लक्खू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह रात में अपनी बस में सो रहा था। सुबह जब कंडक्टर ने उसे जगाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मुंह पर पानी के छींटे मारने के बाद भी जब वह नहीं जागा, तब उसकी मौत की आशंका हुई।

कंडक्टर ने बताया कि रोहित को मिर्गी की बीमारी थी और उसे अक्सर दौरे पड़ते थे। सूचना मिलते ही मैहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव पर चोट के निशान देखे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि बस मालिक मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Exit mobile version