Site icon SHABD SANCHI

रीवा सीएमएचओ रहेंगे डॉ. यत्नेश त्रिपाठी, कोर्ट ने डॉ. चौधरी की याचिका को किया डिस्पोज

रीवा। जिले को आखिरकार नया स्वास्थ्य अधिकारी मिल गया है और डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने रीवा सीएमएचओ का पदभार ग्रहण कर लिए है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत हाई कोर्ट ने डॉ. चौधरी की याचिका को डिस्पोज कर दिया है। जिसके बाद संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा 7 जनवरी 2026 को जो आदेश जारी किया था उसके तहत डॉ. यलेश त्रिपाठी ही रीवा के सीएमएचओं रहेगें।

ज्ञात हो कि संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा 7 जनवरी 2026 को जारी आदेश के तहत डॉ. यलेश त्रिपाठी की शासकीय श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा में प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई थी और उन्हें तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सीएमएचओ कार्यालय के अंतर्गत कार्य करने के निर्देश दिए गए थें। उन्होने पद्रभार ग्रहण किया था, लेकिन इसी बीच डॉक्टर चौधरी ने हाई कोर्ट में आवेदन लगा दिया और डॉक्टर यत्नेश की नियुक्ति को फिलहाल रोक लगाया था।

स्वस्थ के साथ ही प्रशासनिक अनुभव रखते है डॉ यत्नेश

ज्ञात हो कि मेडिकल कॉलेज में एक कुशल ऑर्थाेपेडिक विशेषज्ञ के रूप में पहचान बनाने वाले डॉ. यलेश त्रिपाठी अब जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन और ग्रामीण, शहरी चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी नियुक्ति को रीवा और मउगंज जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Exit mobile version