Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा के प्रभारी सीएमएचओ बनाए गए डॉक्टर अनुराग शर्मा, जारी हुआ आदेश

रीवा। रीवा के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डॉक्टर अनुराग शर्मा की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कार्यालय की व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) नियुक्त किया है। कलेक्टर के आदेश के बाद डॉ. अनुराग शर्मा ने 20 फरवरी को पदभार ग्रहण कर लिए है। इस दौरान उन्होने कार्यालय स्टाफ से जरूरी जानकारी लेने के साथ ही कार्यालय के रूके हुए कामों को प्राथमिकता देते हुए अधीनस्थों को निर्देश दिए है।

हाईकोर्ट के स्थगन पर रूकी थी नियुक्ति

बता दें कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने संजय गांधी चिकित्सालय, रीवा में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें मूल विभाग से हटाकर रीवा का सीएमएचओ बनाया था। इस नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि शासन ने वरिष्ठता सूची को दरकिनार कर नियमों की अनदेखी की है। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्थगन आदेश जारी किया, जो अभी तक प्रभावी है। ऐसे में कार्यालय की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर द्वारा यह अंतरिम व्यवस्था की गई है।

इस तरह से प्रभावित हो रहा काम

जानकारी के तहत सीएमएचओ कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का जनवरी माह से लंबित वेतन एवं अन्य वित्तीय भुगतान स्वीकृत नहीं हो पा रहे थे। व्यवस्था के तहत कलेक्टर ने यह नियुक्ति आदेश जारी किया है, हालांकि, कलेक्टर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह प्रभारी नियुक्ति हाईकोर्ट में लंबित याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

Exit mobile version