सतना। अंबेडकर जंयती के पूर्व एमपी के सतना जिले में उस समय बबाल हो गया जब अज्ञात व्यक्ति ने गांव में लगी बाबा अंबेडकर की प्रतिमा में कालिख पोत दिए। बताया जा रहा है कि प्रतिमा का हाथ भी टूटा हुआ है। यह घटना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के गोबरांव कलां की है।
नाराज लोग सड़क पर बैठे
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने और उसे तोड़ने से नाराज लोग शुक्रवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। आंदोलन कर रहे लोग उचेहरा-नागौद मार्ग पर बैठ गए। जिससे यह सड़क मार्ग तकरीबन डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम आंदोलन वापस लिया।
चित्रकूट से आऐगी प्रतिमा
प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि बाबा अंबेडकर की नई प्रतिमा चित्रकूट से लाकर उक्त स्थान में दुबारा लगाई जाऐगी। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोष शांत हुआ और वे प्रतिमा स्थापना की तैयारी में लग गए है।
जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों का आरोप है कि यह हरकत गांव के लोगों की ही हो सकती है, क्योकि कुछ लोगो ने पूर्व में धमकी दिए थें। पुलिस का कहना है कि गांववालों से बयान लेकर मामले की जांच की जाएगी। प्रशासन अपने खर्च पर प्रतिमा दोबारा स्थापित कराएगा।

