US Visa Service Stop For 75 Countries: पाकिस्तान (Pakistan) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन सब बेकार! ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पाकिस्तान ने ट्रंप को जंग रोकने का क्रेडिट दिया, पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया, और अपने मिनरल्स को किसी सेल्समैन की तरह ट्रंप के सामने परोस दिया – लेकिन ये सब काम नहीं आया। ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान की वीजा सर्विस (US Stop Visa Service For Pakistan) रोक दी है। अब पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अमेरिकी वीजा प्रोसेस (US Visa Process Halt) पूरी तरह हॉल्ट हो गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इसे “अनुचित” बताया, लेकिन ट्रंप के लिए पाकिस्तान अब “नॉन-प्रायोरिटी” देश बन गया है।
काम न आया ट्रंप प्रेम
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने ट्रंप को जंग रोकने का पूरा क्रेडिट दिया, जैसे ट्रंप ने ही पाकिस्तान को बचा लिया हो। पीस प्राइज के लिए ट्रंप को नॉमिनेट किया और अपने मिनरल रिजर्व्स को अमेरिका के सामने ऑफर कर दिया – लेकिन ट्रंप ने सब कुछ इग्नोर कर दिया। अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान में “सिक्योरिटी इश्यूज हैं, इसलिए वीजा प्रोसेस हॉल्ट। अब पाकिस्तानी स्टूडेंट्स, बिजनेसमैन और टूरिस्ट्स को बड़ा झटका लगा है।
ट्रंप प्रशासन ने 75 देशों की वीजा सर्विस हॉल्ट की है, जिनमें बांग्लादेश (Bangladesh), रूस (Russia),, ईरान (Iran), उत्तर कोरिया (North Korea), वेनेजुएला (Venezuela), क्यूबा (Cuba) और कई अफ्रीकी और मध्य पूर्वी देश शामिल हैं। ये वो देश हैं जिन्हें ट्रंप “अमेरिकी सिक्योरिटी के लिए खतरा” मानते हैं।
ट्रंप का मानना है कि ये देश “अमेरिका के हितों के खिलाफ” हैं। पाकिस्तान के मामले में आतंकवाद (Terrorism) और इमिग्रेशन कंट्रोल (Immigration Control) मुख्य वजह हैं। ट्रंप ने कहा कि “अमेरिका फर्स्ट” पॉलिसी के तहत ऐसे देशों से वीजा प्रोसेस रोककर अमेरिका को सुरक्षित बनाया जाएगा। हालांकि, आलोचक इसे ट्रंप की “ईगो पॉलिसी” बता रहे हैं, जहां वो उन देशों को सजा दे रहे हैं जो उनके सामने नहीं झुके।
यह फैसला पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है, जहां पहले से ही अर्थव्यवस्था (Economy) और राजनीतिक संकट (Political Crisis) चल रहा है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान अमेरिका से बातचीत में क्या रणनीति अपनाता है। ट्रंप की यह कड़ी कार्रवाई वैश्विक डिप्लोमेसी में नया ट्विस्ट ला रही है।

