ट्रंप ने ईरान को लेकर भाषा की मर्यादा लांघ डाली

Donald Trump Viral Post: इसमें कोई शक नहीं कि अमेरिका के राष्ट्रपति एक मैड किंग की तरह बर्ताव करने लगे हैं. पूरी दुनिया को अपनी ईगो वॉर में फंसाकर खुद को दुनिया का रखवाला समझते हैं. लेकिन इस बार ट्रंप ने एक राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर भाषा की सीमाओं को लांघ दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया TRUTH में ईरान के खिलाफ एक पोस्ट लिखा है जिसे पढ़कर लगता है कि किसी सस्ते ट्रोल की भाषा है.

ट्रंप ने कहा-

“मंगलवार ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ होगा, सब कुछ एक साथ, ईरान में।
ऐसा पहले कभी नहीं देखा होगा। इस जलडमरूमध्य को खोल दो, तुम पागल लोगों, वरना तुम नरक में जीने को मजबूर हो जाओगे – बस देखते जाओ! अल्लाह की प्रशंसा हो।
राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प।”

ट्रम्प ने ईरान को लेकर सोशल मीडिया पर धमकी भरे अंदाज़ में लिखा कि “स्ट्रेट खोल दो, वरना नतीजे भुगतने होंगे।” हॉर्मुज स्ट्रेट विवाद (Strait of Hormuz Tension) के बीच यह बयान आया है, लेकिन शब्दों का चुनाव चर्चा से ज्यादा आलोचना का विषय बन गया।

राष्ट्रपति की भाषा या सड़कछाप अंदाज़?

ट्रम्प के पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। राजनीतिक मर्यादा विवाद के तहत लोग कह रहे हैं कि इतनी आक्रामक और अपमानजनक भाषा किसी भी वैश्विक नेता के स्तर से नीचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *