Donald Trump Shooting Video : अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में शनिवार की रात व्हाइट हाऊस में डिनर पार्टी चल रही थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और मेहमान व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान अचानक एक शख्श ने गोली चला दी, जो अधिकारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी चिल्लाने लगे बचने के लिए नीचे झुके। ट्रंप व अन्य सभी जान बचाने के लिए मेज के नीचे झुक गए कोई कुर्सी के पीछे छुप गया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले गए। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और संदिग्ध व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया गया।
व्हाइट हाउस की डिनर पार्टी में फायरिंग
वाशिंगटन डीसी में डिनर कार्यक्रम एक होटल के मुख्य बॉलरूम में चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। तभी एक शख्स आया और गोलियां चलाने लगा। गोलियों की आवाज सुनकर ने सभी बचने के लिए मेज के नीचे झुक गए। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर ने कई राउंड फायर किए, लेकिन सुरक्षा बलों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित सभी सुरक्षित हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने जारी की हमलावर की तस्वीर
फायरिंग के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया और उसकी पहली तस्वीर जारी की, जिसमें उसे वाशिंगटन हिल्टन होटल की सीढ़ियों के पास जमीन पर दबोचे हुए दिखाया गया है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर संदिग्ध की तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसे सुरक्षा चेकपॉइंट से भागते हुए दिखाया गया है। एक तस्वीर में हमलावर जमीन पर अर्धनग्न पड़ा दिख रहा और उसके हाथ बंधे हैं। ट्रंप ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति कई हथियारों से लैस था और उसने सुरक्षा चेकपॉइंट पर हमला करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को संभाला।
ट्रंप ने कहा- हमलावर मानसिक रोगी है
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना में एक सुरक्षा अधिकारी घायल होने की बात स्वीकार की, लेकिन बुलेटप्रूफ वेस्ट के कारण उसकी जान बच गई। उन्होंने कहा कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर गोलीबारी, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप ने उसे मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति बताया है। सीक्रेट सर्विस ने भी पुष्टि की है कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि यह घटना मुख्य सुरक्षा स्क्रीनिंग क्षेत्र के पास हुई थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए कार्यक्रम में अव्यवस्था की स्थिति रही, लेकिन बाद में सुरक्षा जांच के बाद स्थिति सामान्य हो गई है।
30 दिन बाद फिर से आयोजित होगा कार्यक्रम
इस घटना के बाद व्हाइट हाउस के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा है कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है और हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल, कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है और अगले 30 दिनों में इसे फिर से आयोजित किया जा सकता है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि सुरक्षा समीक्षा के बाद ही आगे के निर्णय लिए जाएंगे और सभी मेहमानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
यह भी पढ़े : Raghav Chaddha Joined BJP : ऑपरेशन लोटस सफल! AAP को धोखा देने के लिए अब राघव चड्ढा को मिलेगा मोदी का ‘तोहफा’

