Site icon SHABD SANCHI

Donald Trump Insulted Pakistan : ट्रंप ने इशारे से शहबाज़ शरीफ को खड़ा कर PM मोदी की तारीफ की 

Donald Trump Insulted Pakistan : वाशिंगटन में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ (Board of Peace) के उद्घाटन सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की पूरी दुनिया के सामने बेज्जत कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के पीएम को इशारा देकर खड़े होने को कहा और फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने लगे। जिसके बाद पाकिस्तान का अपमान हो गया। 

ट्रंप ने शहबाज़ शरीफ को भाषण के बीच खड़ा किया 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को खत्म करने का दावा कर रहे थे। तभी डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान न केवल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया, बल्कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को बीच भाषण में खड़ा कर भारत-पाक शांति का पूरा श्रेय अपने ऊपर ले लिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ से कहा कि वह खड़े हो जाएं। जैसे ही शरीफ साहब खड़े हुए, ट्रंप ने अपनी खास शैली में मोदी और भारत का जिक्र शुरू कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “भारत और पाकिस्तान… यह बहुत बड़ा मुद्दा था। मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। वह बहुत उत्साहित हैं और अभी इस कार्यक्रम को देख रहे हैं।” 

पाक पीएम के सामने पीएम मोदी की तारीफ 

उन्होंने आगे कहा, “भारत और पाकिस्तान, आप दोनों का बहुत धन्यवाद। मोदी एक बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और मेरे बहुत करीबी दोस्त हैं।” यह पल बहुत दिलचस्प था क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल के तहत खड़े थे, जबकि भारत इस बैठक में केवल एक पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद था और पीएम मोदी वहां नहीं थे। 

ट्रंप ने दावा करते हुए कहा, “मैंने दोनों को फोन किया। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। मैंने उनसे कहा कि अगर आप लोग यह मामला नहीं सुलझाते तो मैं आप दोनों के साथ व्यापार समझौता नहीं करूंगा और फिर अचानक हम एक समझौते पर पहुंच गए।”

ट्रंप ने कहा- मैंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया 

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से दोहराया कि पिछले साल उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को सिर्फ एक फोन कॉल से रोक दिया था। उन्होंने कहा, “जब मुझे पता चला कि दोनों देश लड़ रहे हैं और विमान गिर रहे हैं, तो मैंने फोन उठाया और कहा कि अगर युद्ध नहीं रुकता, तो मैं दोनों पर 200 प्रतिशत का व्यापारिक टैरिफ लगा दूंगा।”

यह भी पढ़े : MP Politics : ‘औकात में रहो..’ विधानसभा में क्यों आगबबूला हुए कैलाश विजयवर्गीय, अध्यक्ष बोले- सदन की परंपरा टूट गई

Exit mobile version