Don 3 Controversy: धुरंधर की अपार सफलता के बाद फैंस रणवीर सिंह की Don 3 का इंतजार कर रहे थे. लेकिन इस फिल्म की सक्सेस होने के बाद सब कुछ बदल गया. Don 3 से पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को हटाया गया और उसके बाद मामला कानूनी दांव पेंच और फिर आपसी झगडे तक पहुंच गया. Don 3 के निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रणवीर सिंह के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। Don 3 को लेकर मामला इतना बिगड़ गया की आमिर खान (Aamir Khan) को आकर बीच बचाव करना पड़ गया.
Farhan Akhtar की कंपनी Excel Entertainment का दावा है कि रणवीर सिंह के Don 3 से बाहर होने के चलते उन्हें करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, ऐसे में इन पैसों की भरपाई रणवीर सिंह को करनी चाहिए। दरअसल इस विवाद को सुलझाने के लिए रणवीर सिंह और फरहान अख्तर समेत कई लोगों के बीच मीटिंग हुई मगर मामला और उलझ गया. रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर पर तो फरहान ने रणवीर सिंह पर कई आरोप लगाए।
रणवीर सिंह ने लिखा कि फरहान अख्तर ने उन्हें Don 3 में कास्ट करने के बावजूद रितिक रोशन से उन्हें रिप्लेस करने वाले थे लेकिन जब Dhurandhar को इतनी बड़ी सक्सेस मिल गई तब फरहान वापस रणवीर सिंह की ओर आ गए.
Don 3 के प्रोड्यूसर्स के साथ रणवीर सिंह की दो मीटिंग हुई थी. इस मीटिंग में रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया (PGI) के लोग शामिल थे. PGI की तरफ से साजिद नाडियावाला भी थे. इस बैठक में रणवीर सिंह के Don 3 छोड़ने पर हुए नुकसान का आंकलन किया गया और इस बात पर चर्चा हुई कि अगर कोई एक्टर फिल्म साइन होने और प्री प्रोडक्शन के बाद फिल्म छोड़ दे तो उस खर्चे की भरपाई कैसे हो? इसके बाद 7 फरवरी को दूसरी मीटिंग हुई जिसमे PGI से आमिर खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रमेश तैरानी जैसे लोग शामिल हुए.
इस बैठक में रणवीर सिंह ने एक्सेल एंटरटेनमेंट पर गैर प्रोफेशनल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि Don 3 को लेकर मेकर्स सीरियस नहीं थे और न ही उनके पास फिल्म को शुरू करने के लिए ठोस प्लानिंग थी. उन्होंने कहा कि फरहान अख्तर ने कभी फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट फ़ाइनल नहीं की जबकि मैं सिर्फ उन्ही लोगों के साथ काम करना पसंद करता हूँ जिनके पास पूरी स्क्रिप्ट होती है.
इस दौरान रणवीर सिंह ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को लेकर एक दावा किया।
रणवीर सिंह ने कहा कि फरहान अख्तर इस स्क्रिप्ट पर किसी का फीडबैक नहीं ले रहे थे. उन्होंने कहा कि एक्सेल एंटरटेनमेंट इसी दौरान ऋतिक को इस फिल्म में शामिल करने की संभावनाओं की तलाश कर रहा था लेकिन जब धुरंधर सक्सेसफुल हो गई तब एक्सेल इस मोमेंट का फायदा उठाने के लिए उनका पास वापस आ गया.
रणवीर सिंह ने कहा कि Don 3 को लेकर पिछले तीन साल तक उन्हें कन्फ्यूजन में रखा गया, इस दौरान फरहान दूसरे प्रोजेक्ट्स में बीजी थे. रणवीर को महसूस हुआ कि जो स्क्रिप्ट बताकर उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया गया था वो फ़ाइनल होने के बाद कमजोर साबित हुई.
इधर फरहान ने यह दावा किया कि स्क्रिप्ट को समय समय पर रणवीर के साथ शेयर किया गया और उनकी सहमति के बाद ही आगे काम किया गया. वो इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश थे क्योंकी अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान के बाद रणवीर डॉन 3 में तीसरी जनरेशन के डॉन बनने वाले थे. फरहान का कहना है कि उन्होंने रणवीर की कई शर्तों को माना मगर उनकी कई स्टारी डिमांड थी जो पूरी नहीं हो सकी तो उन्होंने फिल्म से अपना हाथ वापस खींच लिया। दूसरी तरफ़, रणवीर ने साफ़ कह दिया है कि उन्होंने स्क्रिप्ट की वजह से फिल्म छोड़ी है. इसलिए वो किसी भी सूरत में 40 करोड़ रुपये चुकाने की ज़िम्मेदारी नहीं लेंगे.

