Domestic LPG Price: भारत में एलपीजी सिलेंडर का दाम शुक्रवार को ₹60 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी से बढ़ गया। नई दरे 7 मार्च 2026 से ही लागू हो गई है सरकार और तेल की कंपनियों के अनुसार ये बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा की कीमतों में तेजी होने के कारण देखी गई है। इसका सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसाय के लोगों के खर्चे पर पड़ने वाला है।
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर दोनों होंगे महंगे
सभी तेल कंपनियों के अनुसार 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत लगभग 913 रुपए प्रति सिलेंडर के आसपास हो गई है। वही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी लगभग 110 रुपए से लेकर 115 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी गई है। कमर्शियल गैस का उपयोग मुख्य रूप से होटल और छोटे खाद्य कारोबारों में देखा जाता है इसलिए इस बढ़ोतरी का असर इन क्षेत्रों की लागत पर भी देखा जाएगा। स्टॉक एक्सचेंज से जुड़ी तेल कंपनियों जैसे इंडियन तेल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पैट्रोलियम समय-समय पर इंटरनेशनल बाजार की कीमतों के आधार पर गैस के दाम निर्धारित करती है।
ये भी पढ़े : Oracle Layoffs: AI निवेश के दबाव में लगभग 30,000 तक नौकरी छिनेगा…
पश्चिम एशिया के तनाव से बढ़ा ऊर्जा बाजार पर ज्यादा दबाव
हाल ही के सप्ताह में पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को काफी प्रभावित किया है यह क्षेत्र दुनिया के प्रमुख तेल और गैस आपूर्ति वाले केंद्रों में से एक है। भारत अपनी एलजी जरूर का सबसे बड़ा हिस्सा मिडल ईस्ट से ही आयात करता था इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों में इसका उत्तर चढ़ा होने का असर घरेलू LPG Price पर देखने को मिल सकता है। ऊर्जा बाजार के लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्रीय तनाव इसी प्रकार जारी रहता है तो कच्चे तेल और एलपीजी की इंटरनेशनल कीमतों में और भी ज्यादा अस्थिरता देखने को मिलेगी।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर इसका सीमित असर
सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर ₹300 तक की सब्सिडी मिलती है। यही वजह है कि इस श्रेणी की उपभोक्ताओं पर कीमत बढ़ने का प्रभाव कुछ कम ही देखने को मिलेगा। सब्सिडी जारी रहने से गरीब और ग्रामीण इलाकों के परिवारों को राहत मिलेगी हालांकि सामान्य उपयोगिताओं के लिए रसोई गैस का मासिक खर्च और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़े: Middle East war से Oil Prices में Inflation बढ़ा…
आगे का आउटलुक हमें क्या संकेत देता है
आने वाले महीना में LPG Price का रुख काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और गैस की कीमतों पर निर्भर करेगा अगर पश्चिम एशिया में तनाव कम देखा जाता है तो कीमतों में स्थिरता देखी जा सकती है हालांकि मार्केट विशेषज्ञ के अनुसार वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में अनिश्चित बनी रहने पर कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।

