Site icon SHABD SANCHI

Vitamin D3 से BP कंट्रोल? नई स्टडी में सामने आए कुछ जरूरी संकेत जाने…

Does Vitamin D3 Control BP? New Study Reveals Important Significance

Does Vitamin D3 Control BP? New Study Reveals Important Significance

Does Vitamin D3 Control BP: विटामिन d3 को लेकर हाल ही में एक नई रिसर्च में दिलचस्प चीज पता चली है जिसमें बताया गया है कि ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से जूझ रहे मरीजों के लिए एक अध्ययन में पाया गया है कि शॉर्ट टर्म विटामिन डी 3 सप्लीमेंट से ब्लड प्रेशर में हल्की कमी देखी गई है हालांकि डॉक्टर अभी से शुरुआती संकेत ही बता रहे हैं तो चलिए इसके रिसर्च को हम बताते हैं। यह जानकारी सोशल मीडिया पर प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार है, इसके बारे में मैंने कोई गहन अध्ययन नहीं किया है।

क्या कहती है Vitamin D3 Effect स्टडी?

इससे जुड़ा अध्ययन टर्टियरी केयर हॉस्पिटल में किया गया है जिसमें हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए सीमित समय में Vitamin D3 सप्लीमेंट दिया गया। इसकी स्टडी का उद्देश्य यह समझना था कि क्या विटामिन d3 ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में हमारी मदद कर सकता है? जिसका नतीजा कुछ मरीजों में ब्लड प्रेशर का लेवल कम देखा गया लेकिन यह सुधार सभी में बिल्कुल सामान नहीं था कुछ में यह अलग भी था।

ये भी पढ़े: भारत में असर दिखा रहे weight loss injection, है नए मोटापा इलाज…

कितनी असरदार है Vitamin D3 सप्लीमेंट?

अस्पताल में किए गए रिसर्च की जानकारी के अनुसार विटामिन d3 का असर मध्य और सीमित ही देखा गया। जिससे कुछ मरीजों में ब्लड प्रेशर कम होता देखा जबकि कुछ मामलों में तो कोई बदलाव ही नहीं देखा असर व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और विटामिन डी के लेवल पर ही निर्भर देखा गया। जिससे हमें साफ पता चलता है कि विटामिन d3 को बीपी कंट्रोल का पक्का समाधान नहीं कहा जा सकता है।

क्या थी विटामिन की स्टडी की सीमाएं?

डॉक्टर ने इसके अध्ययन में कुछ हम सीमाएं बताई है जैसे इसका सैंपल साइज छोटा था अभी अध्ययन की अवधि में भी समय कम लगा जिस कारण इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं पता चल सकी। सभी कार्य जैसे डाइट लाइफस्टाइल आदि को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं किया गया शायद इस वजह से विटामिन से बीपी कंट्रोल नहीं हो पाया आदि जैसे वजह बताई जा रहे हैं। इसी वजह से इन नतीजे को अंतिम निष्कर्ष हम नहीं मान सकते हैं।

शरीर में कैसे काम करता है Vitamin D3?

रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक और डॉक्टर के अनुसार विटामिन d3 शरीर में कई तरह की प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकता है यह हमारे शरीर में ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है। शरीर में होने वाले सूजन को कम करना और हार्मोन सिस्टम को संतुलित करना भी विटामिन d3 का काम है। यही कारण है कि इसका ब्लड प्रेशर पर संभावित असर भी देखा जाता है।

क्या निकला निष्कर्ष और क्या करें अब मरीज?

इस अध्ययन से हमें यह संकेत तो जरूर मिलता है कि विटामिन d3 कुछ हद तक ब्लड प्रेशर को प्रभावित करने में कारगर साबित हो सकता है खास तौर पर ऐसे लोगों में जिसमें विटामिन की कमी है। लेकिन डॉक्टरों के अनुसार इस मुख्य इलाज का ऑप्शन हम नहीं मान सकते हैं बीपी कंट्रोल करने के लिए दवा और संतुलित आहार के साथ-साथ नियमित व्यायाम भी बहुत जरूरी होता है।

ये भी पढ़े: High blood pressure का नया कारण क्या दिमाग है? समझे डॉक्टर के द्वारा

क्या आपको विटामिन d3 लेना चाहिए?

अगर आपको लग रहा है कि आपके विटामिन d3 खाने से ब्लड प्रेशर ठीक हो सकता है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको अगर विटामिन डी3 का सेवन करना है तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले। यह जानकारी सोशल मीडिया पर प्राप्त रिसर्च पर आधारित है। इसके बारे में कोई प्रमाणित स्रोत उपलब्ध नहीं है। कुल मिलाकर कहा जाए तो यह रिसर्च एक नई दिशा जरूर दिखाई है लेकिन जब तक पुख्ता निष्कर्ष नहीं मिल जाता तब तक इसके बारे में अध्ययन की जरूरत है।

Exit mobile version