Site iconSite icon SHABD SANCHI

क्या आप जानते हैं ,भारत की सबसे अमीर फीमेल सिंगर कौन हैं ?

tulsi (3)tulsi (3)

tulsi (3)

Happy Birthday Tulsi Kumar:हमारी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक ऐसी सिंगर हैं जिन्होंनें अपने टैलेंट के दम पर न केवल अपने पिता की विरासत संभाली है बल्कि इंडस्ट्री में अपनी एक ख़ास जगह भी बनाई है और तो और वो सबसे अमीर सिंगर भी मानी जाती हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिवस के मौके पर बताते हैं आपको उनके बारे में।

यूँ तो हिंदी पॉप संगीत का सिनेमा से नाता पुराना है लेकिन जिन आर्टिस्टों ने इसे नया और मुख़्तलिफ़ अंदाज़ दिया है उन्हें में से एक हैं हमारी आज की ये सिंगर जो टी-सीरीज़ के मालिक स्वर्गीय गुलशन कुमार की बेटी हैं जी हाँ ये हैं तुलसी कुमार।

इंडिया टाइम्स की मानें तो तुलसी कुमार की कुल नेटवर्थ लगभग 210 करोड़ है और ये कमाई उन्हें फीमेल सिंगर्स ही नहीं बल्कि कई टॉप बॉलीवुड स्टार्स से भी ज़्यादा अमीर बताती है। वैसे हम आपको बता दें कि ये कमाई उनके फैमिली बिज़नेस में हिस्सेदारी की वजह से भी हैं ,दूसरी तरफ वो टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल किड्स हट की मालकिन भी हैं, जिसमें बच्चों के कंटेंट रहते हैं, जैसे -नर्सरी की कविताएं और कहानियाँ।

तुलसी कुमार का करियर

तुलसी ने साल 2006 में आई फिल्म ‘चुप चुप के’ के गाने ‘शब-ए-फिराक’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब तक के अपने सिंगिंग करियर में बेहद दिलकश गाने दिए हैं जिन्हें आप , ‘आशिकी 2’, ‘सिंघम रिटर्न’, ‘एयरलिफ्ट’ , ‘सनम रे’, ‘यारियाँ , ‘भूल भुलैया’, ‘रेडी’, ‘दबंग’, ‘कबीर सिंह’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी फिल्मों में सुन सकते हैं। यादगार गीतों की बात करें तो साल 2000 में उन्होंनें हिमेश रेशमिया के साथ बतौर जोड़ी गीत गाए और ‘हमको दीवाना कर गए’, ‘अक्सर’ और ‘अफसाना’ जैसे गानों में अपनी आवाज़ दी।

संघर्ष के दिन

पिता गुलशन कुमार की अचानक मौत के बाद उनके भाई भूषण कुमार ने जहां T-Series कंपनी की कमान संभाली तो वहीं, तुलसी ने सिंगिंग में अपना करियर बनाया, संगीत की शिक्षा की बात करें ,तो 6 साल की उम्र से उन्होनें सुरेश वाडेकर एकेडमी में सिंगिंग सीखना शुरू किया था। आपको ये भी बता दें कि तुलसी कुमार ने 22 फरवरी, 2015 को जयपुर के बिज़नेसमैन हितेश रल्हान से शादी की थी। ग़ौरतलब है कि T-series भारत की सबसे बड़ी म्यूज़िक कंपनियों में शुमार है और अब ये 200 मिलियन डॉलर (करीब 1300 करोड़) की कंपनी बन चुकी है,

तुलसी कुमार के कुछ दिलकश गाने

-मेरे सइयाँ सुपरस्टार …(एक पहेली लीला )
– तुम जो आए जिंदगी में बात बन गई… (वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई)
– तू ही रब तू ही दुआ… (डेंजरस इश्क)
– सांसों ने बांधी है डोर पिया… (दबंग-2)
– मेरे यारा तेरे ग़म अगर पाएंगे… (आशिकी-2)
– मुझे इश्क से… (यारियाँ)
– कुछ तो हुआ है… (सिंघम रिटर्न)
– तू है कि नहीं… (रॉय)
– सोच ना सके… (एयरलिफ्ट)
– इश्क दी लत तड़पावे… (जुनूनियत)

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे

Exit mobile version