कर्नाटक (Karnataka) की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के साथ डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री (DK Shivakumar Chief Minister Oath) के रूप में शपथ ले ली। बेंगलुरु स्थित लोक भवन (Lok Bhavan) में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह (DK Shivakumar Oath Taking Ceremony) में उन्होंने संविधान हाथ में लेकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार अब सिद्धारमैया (Siddaramaiah) की जगह राज्य की कमान संभालेंगे।
कांग्रेस विधायक दल की 30 मई को हुई बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। इसके बाद सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धारमैया ने 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम
शपथ ग्रहण समारोह में जी परमेश्वर (G Parameshwara) ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 13 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इनमें सिद्धारमैया के बेटे और एमएलसी (MLC) यतींद्र सिद्धारमैया (Yathindra Siddaramaiah) का नाम भी शामिल है।
शिवकुमार मंत्रिमंडल: समुदायवार संभावित प्रतिनिधित्व सूची
| नेता | पद | समुदाय |
|---|---|---|
| डीके शिवकुमार | मुख्यमंत्री | वोक्कालिगा |
| जी परमेश्वर | उपमुख्यमंत्री | अनुसूचित जाति (SC) |
| केएच मुनियप्पा | मंत्री | अनुसूचित जाति (SC) |
| केजे जॉर्ज | मंत्री | ईसाई |
| एमबी पाटिल | मंत्री | लिंगायत |
| रामलिंगा रेड्डी | मंत्री | रेड्डी (OBC) |
| सतीश जारकीहोली | मंत्री | वाल्मीकि (ST) |
| कृष्णा बायरे गौड़ा | मंत्री | वोक्कालिगा |
| प्रियंक खड़गे | मंत्री | अनुसूचित जाति (SC) |
| यूटी खादर | मंत्री | मुस्लिम |
| ईश्वर खंड्रे | मंत्री | लिंगायत |
| यतींद्र सिद्धारमैया | मंत्री | कुरुबा (OBC) |
| बायरथी सुरेश | मंत्री | वोक्कालिगा |
| शरण प्रकाश पाटिल | मंत्री | लिंगायत |
सूत्रों के अनुसार नई कांग्रेस सरकार में चार डिप्टी सीएम (Deputy CM) बनाए जा सकते हैं। वहीं मौजूदा मंत्रिमंडल के करीब 10 मंत्रियों की छुट्टी होने की भी चर्चा है। कांग्रेस विधायक टीबी जयचंद्र (TB Jayachandra) ने संकेत दिए हैं कि मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार 18 जून के बाद किया जा सकता है।
राहुल गांधी समेत कई दिग्गज पहुंचे
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा केरल (Kerala), तेलंगाना (Telangana) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांग्रेस मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए। तमिलनाडु (Tamil Nadu) और झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री भी समारोह का हिस्सा बने।
दिलचस्प बात यह रही कि शपथ ग्रहण से ठीक एक दिन पहले सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
देश के सबसे अमीर नेताओं में शामिल हैं डीके शिवकुमार
नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर राजनेताओं (Richest Politicians) में गिने जाते हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 1413 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वे रियल एस्टेट, खनन और होटल कारोबार से जुड़े हुए हैं।
हालांकि इतनी बड़ी संपत्ति के बावजूद उनके हलफनामे में केवल एक टोयोटा क्वालिस (कार दर्ज है। वहीं उन पर करीब 263 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
विवादों से भी रहा है नाता
1962 में बेंगलुरु के पास कनकपुरा में जन्मे डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और कनकपुरा विधानसभा सीट (Kanakapura Assembly Seat) का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कांग्रेस में उनकी पहचान संकटमोचक नेता की रही है। पार्टी के विधायकों को टूटने से बचाने, चुनाव प्रबंधन, राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।
हालांकि उनका राजनीतिक सफर विवादों से भी अछूता नहीं रहा। डीके शिवकुमार के खिलाफ 19 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रवर्तन निदेशालय में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों की जांच कर रहा है। वर्ष 2017 में आयकर विभाग की छापेमारी में उनके ठिकानों से 8.5 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इसी मामले में उन्हें 2019 में गिरफ्तार किया गया था और करीब 50 दिन तिहाड़ जेल में बिताने पड़े थे।
फिलहाल डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही कर्नाटक की राजनीति में नए दौर की शुरुआत हो गई है। अब सबकी नजर उनकी नई सरकार, मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी राजनीतिक फैसलों पर टिकी हुई है।

