DIY Homemade Face Toners : घर पर मौजूद चीजों से बनाएं महंगा फेस टोनर, पाएं चेहरे पर ग्लो 

Face toner

DIY Homemade Face Toners : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी (hectic lifestyle) में त्वचा की सही देखभाल (skin care routine) करना बहुत ही चैलेंजिंग हो जाता है, ऐसे में एक स्वस्थ और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फेस टोनर (face toner) आपकी बहुत मदद कर सकता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आपको बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है, आप घर पर ही इसे आसानी से बना सकते हैं। क्योंकि चेहरे से गंदगी, आयल और पोल्लुशन को निकालने के साथ ही टोनर त्वचा का pH balance बनाए रखता है, जो पोर्स को टाइट करता है और तैलिय गंदगी (dirt-grease) को साफ करता है।  

घर में मौजूद चीजों से बनाएं फेस टोनर 

बाजार में मिलने वाले टोनर्स अक्सर ज्यादा महंगे होते हैं और उनमें केमिकल्स मिले होते हैं, जो स्किन को हार्म पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप अपने किचन में मौजूद आसान इंग्रेडिट्स से नेचुरल DIY टोनर बना सकते हैं। हम आपके लिए लाए हैं 3 सुपर इजी और इफेक्टिव होममेड टोनर, जो सभी स्किन टाइप्स के लिए आइडियल हैं और डेली इस्तेमाल से स्किन को यूथफुल, फ्रेश और ग्लोइंग लुक मिलता है।  

इन फेस टोनर्स मिलेगा चेहरे पर बेदाग निखार 

फेसिअल टोनर त्वचा की गहराई से सफाई करता है और एंटीक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से एजिंग के विसिबल साइन जैसे रिंकल (wrinkles) और फाइन लाइन्स (fine lines)को भी कम करता है। घरेलू चीजें जैसे गुलाब जल, एलोवेरा, ग्रीन टी और राइस वाटर इन टोनर्स में इस्तेमाल होते हैं। ये नेचुरल इंग्रेडिट्स स्किन को हाइडरेट रखते हैं और केमिकल्स फ्री होने की वजह से पूरी तरह से सेफ हैं।  

1. Aloe Vera और Gulab Jal Toner  

इस टोनर को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच aloe vera gel और 2 चम्मच गुलाब जल चाहिए। इन दोनों को एक बाउल में मिक्स करके स्प्रे बोतल में ट्रांसफर करें और फ्रिज में रख दें। यह टोनर ड्राई और नार्मल स्किन के लिए परफेक्ट है। एलो वेरा कूलिंग इफ़ेक्ट देता है, जबकि गुलाब जल हाइडरेशन बूस्ट करता है। रोजाना फेस वाश के बाद इसे स्प्रे करें, इससे स्किन का pH balance सही रहता है और ड्राईनेस भी कम होती है।  

2. Green Tea और Tea Tree Oil से बनाएं टोनर

इस टोनर के लिए 1 कप पानी, 1 चम्मच ग्रीन टी लीव्स और 5-6 बूंदें टी ट्री आयल चाहिए। पानी में ग्रीन टी को उबालें फिर ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें टी ट्री आयल मिलाएं और बोतल में स्टोर करें। यह टोनर ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बेस्ट है। ग्रीन टी एंटीक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो पार्स को बंद करता है, एक्सेस आयल को कंट्रोल करता है और मुहांसों से लड़ने में मदद करता है।  

3. चावल के पानी से बनाएं टोनर (Rice Water Toner)

यह सिंपल और इफेक्टिव टोनर बनाने के लिए 1/2 कप चावल और 2 कप पानी (या गुलाब जल) चाहिए। चावल को धोकर भिगो दें, फिर उसका पानी छानकर एक बोतल में रख लें। ये टोनर सभी स्किन टाइप्स के सही लिए है। Rice water में नुट्रिएंटस होते हैं, जो रिंकल्स को कम करते हैं, स्किन को टाइट करते हैं और डार्क स्पॉट्स को हल्का करते हैं। यह एजिंग साइन्स से लड़ने के साथ-साथ स्किन टेक्सचर को इम्प्रूव भी करता है।  

इन नेचुरल टोनर्स को बनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, खासकर सेंसिटिव स्किन वालों के लिए। इन्हें आप 3-4 दिन तक फ्रिज में store कर सकते हैं। ये chemical-free, होममेड टोनर्स स्किन के लिए बहुत सेफ हैं और cost-effective भी। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या एलर्जीज हैं, तो डेर्मटोलोजिस्ट की सलाह जरूर लें। घर का बना टोनर अपनाकर आप एक्सपेंसिव प्रोडक्ट्स से बच सकते हैं और नेचुरल ग्लो पा सकते हैं।

यह भी पढ़े : Face Yoga Tips for Beauty : चेहरे को देना है प्राकृतिक निखार तो आज ही करें ये फेस योग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *