Diwali Business Idea: दिवाली पर लोग सिर्फ मिठाई और पटाखे नहीं खरीदते, सबसे ज्यादा लोग गिफ्ट खरीदते हैं. हर साल एक जैसे गिफ्ट दे-दे कर लोग बोर हो चुके हैं. इस बार लोगों को कुछ नया चाहिए, कुछ अलग चाहिए. ऐसे में एक ऐसा बिजनेस है जो बहुत तेजी से चल सकता है, वो है अरोमा मेकिंग किट बिजनेस, इसमें ग्राहक अपनी पसंद का परफ्यूम खुद बनाता है. अपनी पसंद की खुशबू चुनकर चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं…..
ये बिजनेस कैसे शुरू करें?
इस बिजनेस में आपको कुछ भी बनाना नहीं है, बस एक किट तैयार करनी है. और उस किट में आपको ये सब रखना है
5 से 6 तरह के एसेंशियल ऑयल – गुलाब, लैवेंडर, चंदन, जैस्मिन, संतरा
एक कैरियर ऑयल – जिससे परफ्यूम बनता है
2 से 3 खाली छोटी कांच की बोतल
ड्रॉपर, छोटी फनल
स्टीकर और एक इंस्ट्रक्शन कार्ड – जिसमें लिखा हो परफ्यूम कैसे बनाएं
बस इतना सामान एक बॉक्स में पैक किया और आपकी किट तैयार है.
पैकेजिंग बहुत अच्छी रखिए, दिवाली वाला लुक दीजिए. ऊपर गोल्डन रिबन लगा दीजिए. देखने में ऐसा लगे कि 500 वाली चीज 1000 की है.
कितना पैसा लगेगा? और कमाई कितनी होगी?
ये बिजनेस आप 10,000 रुपये से भी कम में घर से शुरू कर सकते हैं, एक किट बनाने की लागत 250 से 300 रुपये बेचने की कीमत 499 से 699 रुपये मतलब एक किट पर 200 से 300 रुपये का सीधा मुनाफा. दिवाली पर अगर आपने 100 किट भी बेच दी तो 20,000 से 30,000 रुपये आराम से कमा लेंगे.
कच्चा माल कहां से खरीदें?
आप इंडियामार्ट से खरीद सकते हैं, वहां सस्ता मिल जाता है या तो अपने पास के होलसेल मार्केट से भी ले सकते हैं. बोतल और ड्रॉपर अमेजॉन से बल्क में मंगवा लीजिए. सबसे खास बात यह है इसकी की इसमें कोई सामान बनाना नहीं है, बस तेल को छोटी बोतल में भरना है और पैक करना है.
बेचना कैसे है?
सामान तो सब बना लेते हैं, असली काम बेचना है जी हां ऐसे में
- रील्स बनाइए 15 सेकंड की रील – अपना परफ्यूम खुद बनाओ, ये बहुत वायरल होती है
- व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर डालिए – पहले पड़ोस वाले ही खरीदेंगे
- ऑफिस में सैंपल दीजिए – कंपनी वालों को दिवाली गिफ्ट चाहिए ही होता है, एक बार में 50 से 100 किट का ऑर्डर मिल जाएगा
- बॉक्स पर दिवाली स्टीकर लगा दीजिए – हैप्पी दिवाली गिफ्ट लिखकर
आखरी बात –
दिवाली का समय है, लोग गिफ्ट पर पैसा खर्च करने के लिए बैठे हैं. बस उनको कुछ नया दिखा दीजिए. अरोमा किट का आइडिया अभी बहुत कम लोगों को पता है. अगर आपने पहले शुरू कर दिया तो पूरा मार्केट आपका है.

