Divyanka Tripathi pregnancy news: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने ऑफिशियल तौर पर अनाउंस किया कि वह दोनों मां-बाप बनने वाले हैं। हालांकि ऑफिशियल अनाउंस होने से पहले ही सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चाएं थी कि दिव्यंका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली है।
करीब 10 साल बाद लिया पैरेंटहुड का फैसला
दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 2016 में शादी की थी अब करीब 10 साल बाद 2026 में उन्होंने प्रेगनेंसी की खबर शेयर की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल बयान बताया कि यह फैसला उन्होंने पूरी तरह सोच समझ कर लिया है कपल ने स्पष्ट बताया कि वह शादी के बाद सही समय का इंतजार कर रहे थे।
ये भी पढ़े: शादी के 10 साल बाद Divyanka tripathi मां बनने वाली है…जाने क्या है सच्चाई?
छह महीने तक छुपाई गई Divyanka Tripathi की Pregnancy
दिव्यंका त्रिपाठी लगभग 6 महीने की प्रेग्नेंट है सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने इस 6 महीने के दौरान अपनी पब्लिक अपीरियंस कम कर दी थी। जानकारी के मुताबिक कपल ने निजी कारण से इस खबर को शुरुआती महीने में काफी गोपनीय रखा था।
Divyanka Tripathi की जून में डिलीवरी की संभावना
दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने बयान में बताया कि उनकी डिलीवरी जून के महीने में हो सकती है डॉक्टर की सलाह के अनुसार सभी मेडिकल तैयारी की जा रही हैं दिव्यंका और विवेक फिलहाल परिवार के साथ अपना निजी समय बिता रहे हैं।
बेटा या बेटी चाहती है दिव्यंका त्रिपाठी?
प्रेगनेंसी से जुड़ी खबरों के बीच दिव्यंका त्रिपाठी ने स्पष्ट रूप से बताया कि उन्हें बच्चों के जेंडर से कोई प्राथमिकता नहीं है उनके लिए सबसे खास बात यह है कि वह मां बनने वाली है। ये बयान बढ़ती आधुनिक सोच को दर्शाता है जहां जेंडर से ज्यादा बच्चे का स्वस्थ होना प्राथमिक बताया जाता है।
ये भी पढ़े: NCW summons Nora Fatehi and Sanjay Dutt
फैंस और इंडस्ट्री से रिएक्शन
सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घोषणा के बाद फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई एक्टर एक्ट्रेस ने कपल को बधाइयां दी है। जानकारी के मुताबिक ये खबर तेजी से ट्रेंड कर रही है और दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

