Site iconSite icon SHABD SANCHI

Govinda पर क्यों उठे सवाल? दिव्या खोसला ने सुनीता का दिया साथ

Divya Khosla supports Sunita Ahuja, raises questions about Govinda.Divya Khosla supports Sunita Ahuja, raises questions about Govinda.

Divya Khosla supports Sunita Ahuja, raises questions about Govinda.

Govinda सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार से जुड़ा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में देखने को मिल रहा है। सुनीता की सपोर्ट में आई एक्ट्रेस दिव्या खोसला अब खुलकर सामने आई है उन्होंने गोविंदा के हाल ही में गणपति दर्शन में कोमल रानी के साथ नजर आने पर सवाल उठाए हैं और सुनीता के लिए सहानुभूति भी जताई है।

Divya Khosla ने Govinda को लेकर क्या कहा है?

दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर शेर की अपने एक लंबे से पोस्ट में कहा कि गोविंद उनके लिए हमेशा एक सम्मानित एक्टरहै। उन्होंने बताया कि 90 के दशक में उनकी फिल्में देखते हुए वह बड़ी हुई और उनकी मां भी गोविंदा की बहुत बड़ी फैन रही है। सुनीता आहूजा के बारे में दिव्या ने कहा कि उन्होंने पत्नी और मां के तौर पर परिवार को संभालने में अपनी पूरी जिंदगी बितादी। उनके मुताबिक सुनीता ने बच्चों के परवरिश की और अपने पति के करियर के दौरान परिवार को भी संभाला।

इतना ही नहीं दिव्या ने गोविंदा और कोमल रानी की पब्लिकली मौजूदगी पर भी सवाल उठाया उनका कहना था कि अगर किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी में कुछ चल रहा है तो उसे सार्वजनिक जगह पर जाकर इस तरह प्रदर्शित नहीं करना चाहिए। अपने पोस्ट के अंत में दिव्या ने लिखा कि इन घटनाओं को देखने के बाद गोविंदा के लिए उनकी पहले जैसी इज्जत नहीं रही।

ये भी पढ़े: Tanya Mishra कौन हैं? बिहार की इस एक्ट्रेस की कहानी क्यों वायरल हुई

सुनीता आहूजा इस मामले में क्या कहा

इस विवाद के बीच सुनीता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह अब गोविंदा और उनकी को स्टार के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहती है। उनका कहना था कि उन्हें लग रहा है कि गोविंद खुश है और वह चाहती हैं वह अपनी जिंदगी अपने अनुसार जिए। उनका कहना था कि इस पूरे मामले में वह ध्यान नहीं देना चाहते उनकी प्रार्थना है कि गोविंद जहां भी हो जिसके साथ भी हो खुश रहे।

Komal Rani ने कैसे किया रयूमर्स पर पलटवार?

सुनीता के रिएक्शन से पहले कोमल रानी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक लंबा सा जवाब शेयर किया था उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जिस घर में पहले से ही रिश्ते टूट चुके हो वहां किसी तीसरे व्यक्ति को घर तोड़ने वाला कहना सही नहीं है। कोमल नहीं अभी आरोप लगाया कि एक महिला अपने पति को लंबे समय तक मानसिक रूप से परेशान कर रही है उसे काम करने से रोकते हैं और उसे परिवार या दुनिया से अलग करने की कोशिश कर रही है। उसके बाद उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या वास्तव में दर्द है या फिर सोच समझकर बनाई गई कोई प्लानिंग

इतना ही नहीं कोमल रानी स्वर्णकार ने कहा कि किसी की निजी परेशानी को बार-बार पब्लिकली करने के पीछे लोगों की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने अपने नाम का इस्तेमाल किसी दूसरे के उद्देश्य के लिए नहीं करने की अपील भी की और कहा कि ईश्वर हर अच्छे व्यक्ति को ऐसी स्थिति से बचाए।

ये भी पढ़े: Tanya Mishra कौन हैं? बिहार की इस एक्ट्रेस की कहानी क्यों वायरल हुई

आखिर किस वजह से बढ़ा है विवाद?

दरअसल गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के लालबागचा राजा गणपति दर्शन पहुंचने के बाद यह विवाद बढ़ता हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान सुनीता भी अलग से वहां दर्शन के लिए पहुंची थी इसके बाद सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल के रिलेशन को लेकर चर्चाएं होनेलगी। हालांकि गोविंदा और कोमल रानी के बीच किसी रिश्ते की पुष्टि नहीं है वह उनकी को स्टार है इतना ही जानकारी में कहा गयाहै।


Exit mobile version